जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जिनसे मिलेगा आराम

0
जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जिनसे मिलेगा आराम


गोंडा: आज के समय में जोड़ों का दर्द एक आम समस्या बन गई है. यह परेशानी सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवा और मध्यम आयु वर्ग के लोग भी इससे जूझ रहे हैं. गलत खानपान, शारीरिक मेहनत की कमी, मोटापा और बढ़ती उम्र इसके बड़े कारण माने जाते है. जोड़ों का दर्द इतना बढ़ जाता है कि इंसान के लिए उठना-बैठना, चलना-फिरना और रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि, कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस दर्द से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं पांच आसान नुस्खे, जो आपकी मदद कर सकते हैं.

लोकल 18 से बातचीत के दौरान दीनदयाल शोध संस्थान के रामनाथ आरोग्य धाम के वैद्य वेद प्रकाश पांडेय बताते हैं कि इस समय जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है. उसके लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जो इस प्रकार हैं. मेथी का लड्डू, संभालू का पत्ता, सोंठ और गुड़, महुआ वाला दूध,हल्दी वाला दूध, अजवाइन का पानी, सरसों के तेल की मालिश और लहसुन का सेवन करना चाहिए.

क्या हैं उपाय

1. मेथी का लड्डू: मेथी शरीर को मजबूत बनाने के साथ हड्डियों और जोड़ों को भी ताकत देती है. सुबह खाली पेट मेथी के लड्डू खाने से दर्द में आराम मिलता है. यह शरीर में सूजन कम करने में भी मदद करता है.

2. संभालू का पत्ता: और संभालू का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसके पत्ते के भाप से जोड़ों पर सिकाई और इस पत्ते को जोड़ों के दर्द पर बांध ले इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलेगा.

3. सोंठ-गुड़: सोंठ और गुड़ का मिश्रण शरीर को गर्माहट देता है और दर्द कम करता है. इनका नियमित सेवन जोड़ों की सूजन और अकड़न को घटाता है.

4. महुआ और हल्दी वाला दूध: महुआ से बना दूध हड्डियों को मजबूत करता है. वहीं हल्दी वाला दूध शरीर में सूजन कम करने और दर्द से राहत देने में असरदार है. रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है.

5. अजवाइन का पानी और सरसों तेल की मालिश: अजवाइन का पानी शरीर को गर्म रखता है और दर्द को कम करता है.इसके साथ ही सरसों के तेल की मालिश करने से रक्त संचार बढ़ता है और जोड़ों की जकड़न दूर होती है.

6. लहसुन का सेवन: लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मददगार हैं. सुबह खाली पेट लहसुन खाने से काफी राहत मिलती है।

जीवनशैली में बदलाव भी ज़रूरी: वैद्य कहते हैं कि इन घरेलू उपायों के साथ-साथ लोगों को अपने खानपान और जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए. तैलीय और जंक फूड से बचना, नियमित व्यायाम करना और वजन नियंत्रित रखना बेहद जरूरी है.मोटापा कम करके और शरीर को सक्रिय रखकर जोड़ों के दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *