पटरियों से उतरी जनसाधारण एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला, जांच में जुटा रेलवे प्रशासन
Last Updated:
Jansadharan Express News: मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस के दो डिब्बे मंगलवार को कानपुर के भाऊपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए. हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दिल्ली-हावड़ा…और पढ़ें
हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के डीआरएम, जीआरपी, आरपीएफ और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई. राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ. हालांकि, इस घटना ने रेलवे की संरचनात्मक व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
रेलवे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना की तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं से जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है. साथ ही कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ का रूट डायवर्ट किया गया है. यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. रेलवे का कहना है कि जल्द ही विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.