बार-बार रसगुल्ला मांग रहा था बच्चा, बौखलाए कैटरर ने जलते तंदूर में फेंका

0
बार-बार रसगुल्ला मांग रहा था बच्चा, बौखलाए कैटरर ने जलते तंदूर में फेंका


Last Updated:

Basti News: यूपी के बस्ती में उस वक्त दिलदहला देने वाली घटना सामने आई जब शादी समारोह में एक बच्चे के बार-बार रसगुल्ला मांगने से नाराज कैटरिंग ठेकेदार ने उसे जलती तंदूर फेंक दिया. गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

बस्ती में कैटरर ने बच्चे को तंदूर में फेंका

बस्ती. यूपी के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी समारोह में एक मासूम बच्चे के बार-बार रसगुल्ला मांगने पर कैटरिंग ठेकेदार भड़क गया और उसे जलते तंदूर में फेंक दिया. बच्चे को गंभीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

बता दें कि छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गांव में एक विवाह समारोह के दौरान दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां महज एक रसगुल्ले के विवाद में कैटरिंग ठेकेदार ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक 11 वर्षीय बालक को जलते हुए तंदूर में फेंक दिया. आग की लपटों से बच्चा चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस गया. उसे गंभीर अवस्था में लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है.

जानकारी के अनुसार, गोंडा जिले के नवाबगंज थाना के दुर्जनपुर गांव का निवासी 11 वर्षीय चमन अपनी मां के निधन के बाद से ही बस्ती के बाघानाला स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था. वह अपनी नानी के साथ मलौली गोसाई गांव में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया था. शादी में खुशी का माहौल था और चमन खेल-कूद रहा था. इसी दौरान वह भोजन स्थल पर गया और वहां रखे रसगुल्ले निकाल कर खाने लगा. आरोप है कि बार-बार रसगुल्ला निकालने पर वहां मौजूद कैटरिंग ठेकेदार अपना आपा खो बैठा. उसने पहले बच्चे को पकड़कर डराया और फिर उसे उठाकर जलते हुए तंदूर के ऊपर बिठा दिया इसी बीच अनियंत्रित होकर बच्चा सीधे तंदूर के भीतर जा गिरा. तंदूर से बच्चे की चीखें सुनकर शादी समारोह में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था. उसे तत्काल अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां  प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया. घटना के बाद आरोपी ठेकेदार मौके से फरार हो गया. पीड़ित बच्चे के मामा देवीदीन निषाद ने आरोपी तंदूर कारीगर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है.

आरोपी तलाश में दबिश जारी

सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि दुर्घटना में एक बच्चा आग में जल गया है, जिस मामले में एक अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया, आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *