बाल, पेट, तनाव… अमरबेल हर जगह काम की? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताएं चौंकाने वाले फायदे, लेकिन संभल कर करिए सेवन

0
बाल, पेट, तनाव… अमरबेल हर जगह काम की? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताएं चौंकाने वाले फायदे, लेकिन संभल कर करिए सेवन


Amarbel Benefits and Side Effects: खेतों, पेड़ों और घरों के आसपास लिपटी दिखने वाली पीली-नारंगी बेल को आपने जरूर देखा होगा. यही है अमरबेल, जिसे कई जगह अखंड लता, अक्ष बेल या स्वर्ण लता के नाम से भी जाना जाता है. दिखने में बेहद हल्की यह बेल अपने पारंपरिक औषधीय गुणों के कारण सदियों से आयुर्वेद में उपयोग की जाती रही है. इसकी जड़, डंठल और पूरा पौधा अलग-अलग तरह से काम में लिया जाता है.

ग्रामीण इलाकों में यह आसानी से मिल जाती है और घरेलू नुस्खों में इसका उपयोग पीढ़ियों से होता आया है. माना जाता है कि अमरबेल की तासीर थोड़ी गर्म होती है, इसलिए इसे सेवन करने के बाद शरीर में हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है. एक कहावत भी प्रसिद्ध है कि ‘अमरबेल जिस पेड़ पर चढ़ती है, उसकी शक्ति खींच लेती है’ इसी वजह से इसे कई लोग बेहद ताकतवर मानते हैं.

बालों के लिए सबसे लोकप्रिय
अमरबेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल बालों की देखभाल में किया जाता है. लोग अमरबेल का तेल या पेस्ट बनाकर लगाते हैं. पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार इससे बाल मजबूत होते हैं, झड़ना कम होता है और डैंड्रफ में राहत मिलती है. कई लोग दावा करते हैं कि लगातार उपयोग से बालों की ग्रोथ भी बेहतर होती है.

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की राय
आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल बताते हैं कि अमरबेल सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, बल्कि पेट, लिवर और तनाव से जुड़ी दिक्कतों में भी उपयोगी मानी जाती है. उन्होंने बताया कि इसका काढ़ा बनाकर और इसे 5 से 10 ग्राम पाउडर को सुबह-शाम ले सकते हैं. कहा कि अमरबेल बालों के लिए अच्छा काम करती है, जैसे डैंड्रफ और बालों का झड़ना भी रोकती है. तनाव और एंजाइटी में भी यह लाभकारी होती है. टेंशन और चिंता को भी दूरी करती है.

इम्यूनिटी भी बढ़ाती है?
अमरबेल को पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में इम्यूनिटी बढ़ाने वाला माना जाता है. मौसम बदलने पर जल्दी बीमार पड़ने वाले लोग इसका काढ़ा पीते रहे हैं. मान्यता है कि यह खून को साफ करता है, शरीर में ताजगी लाता है और जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है. कुछ लोग इसे तनाव कम करने में भी मददगार बताते हैं, और कहते हैं कि इसका नियमित सेवन मन को शांत करता है.

सावधानी जरूरी
हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अमरबेल प्राकृतिक होने के बावजूद इसका सेवन बिना जानकारी या सलाह के नहीं करना चाहिए. विशेषकर जिन्हें पहले से कोई बीमारी है, वे इसे उपयोग करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *