महाकुंभ मेला खत्‍म होते ही यूपी के डीजीपी ने किया खुलासा, कहा- कुछ इंटेलिजेंस इनपुट ऐसे भी थे कि…

0
महाकुंभ मेला खत्‍म होते ही यूपी के डीजीपी ने किया खुलासा, कहा- कुछ इंटेलिजेंस इनपुट ऐसे भी थे कि…


Last Updated:

Maha Kumbh Mela News : यूपी पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ मेला खत्‍म होते ही कई बातें मीडिया के सामने जाहिर की. उन्‍होंने कई ऐसे प्‍वॉइंट पर भी बातें कीं, जिनका जवाब सभी जानना चाहते थे.. आइये जानते ह…और पढ़ें

यूपी पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिया अहम बयान…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने महाकुंभ मेला समाप्त होने के बाद राज्य पुलिस की बहादुरी को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं. उन्होंने कहा कि एक वर्ग लगातार यह साबित करने की कोशिश कर रहा था कि महाकुंभ सफल नहीं हुआ, लेकिन यूपी पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से हर चुनौती का सामना किया गया और सफलता हासिल की गई.

प्रशांत कुमार ने यह भी बताया कि महाकुंभ मेला के दौरान कुछ इंटेलिजेंस इनपुट्स आए थे, जो सुरक्षा को लेकर चिंताएं व्यक्त कर रहे थे. हालांकि, यूपी पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर इन सभी खतरों से निपटा और महाकुंभ को शांतिपूर्वक संपन्न करने में सफलता प्राप्त की. महाकुंभ को लेकर जो थ्रेट परसेप्शन था, उससे निपटने के लिए कुछ अनसंग हीरोज़ ने बेहतरीन काम किया.

उन्होंने कहा, “महाकुंभ के सफल आयोजन का क्रेडिट शासन की मजबूत इच्छाशक्ति और हमारी पुलिस के जवानों को जाता है. शासन ने हमें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए और हमारे जवानों ने उसे प्रभावी रूप से मैदान में लागू किया.”

डीजीपी ने महाकुंभ के दौरान यूपी पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधन को सराहा और कहा कि पुलिस ने अपराध, माफिया, कनविक्शन और क्राउड मैनेजमेंट में एक अनूठी मिसाल पेश की. उन्होंने सोशल मीडिया पर महाकुंभ के खिलाफ चलाए गए दुष्प्रचार का भी खुलासा किया, जिसमें अन्य देशों के वीडियो को महाकुंभ के नाम पर वायरल किया गया था. कुमार ने बताया कि 150 से ज्यादा ट्वीट किए गए थे, जिनमें बांग्लादेश, नेपाल और कैरो के वीडियो को महाकुंभ के वीडियो के रूप में पेश किया गया था.

उन्होंने कहा, “कभी भी महाकुंभ के आयोजन में कोई गंभीर दुर्घटना या अव्यवस्था नहीं हुई. 45 दिनों में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में स्नान किया और पुलिस ने अपनी पूरी ताकत और मेहनत से सुरक्षा सुनिश्चित की.”

डीजीपी ने महाकुंभ मेले के सफल आयोजन में पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की और कहा कि पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने कठिन हालातों में भी अपनी ड्यूटी और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया. “कहीं से भी पुलिस द्वारा बदसलूकी की कोई शिकायत नहीं आई. हमारे जवानों और अधिकारियों ने बेहतरीन कार्य किया”.

राज्य सरकार ने महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए महाकुंभ मेडल, प्रशस्ति पत्र, और नॉन गजेटेड पुलिसकर्मियों को दस हजार रुपए का अनुदान देने की घोषणा की. इसके साथ ही, सरकार ने पुलिसकर्मियों को क्रमवार छुट्टी देने का भी ऐलान किया, जो पहले कभी किसी राज्य सरकार ने नहीं किया था.

डीजीपी प्रशांत कुमार ने यूपी पुलिस की भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में ऐलान किया कि बहुत जल्द 30 सिपाहियों की भर्ती की जाएगी और एक साल के भीतर 90,000 नए सिपाही यूपी पुलिस का हिस्सा बनेंगे. इसके अलावा, पुलिसकर्मियों को सॉफ्ट स्किल्स और व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया था, जिससे उनकी कार्यकुशलता और जनता के साथ संवाद क्षमता में सुधार हुआ.

homeuttar-pradesh

महाकुंभ खत्‍म होते ही UP DGP का खुलासा, कहा- कुछ इंटेलिजेंस इनपुट ऐसे भी थे…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों