हाथरस में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात, कार से उतारकर सैनिक को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी
Last Updated:
Crime News: यूपी के हाथरस में एक सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जो जवान देश की रक्षा करता था वो अपनी रक्षा ही न कर सका. बताया जा रहा है कि आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने सैनिक की कार रोकी और फायरिंग करना शुरू कर दिया.
सैनिक की गोली मारकर हत्या.
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बड़ी दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. यहां के सादाबाद थाना क्षेत्र में भारतीय सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज वारदात आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथरस रोड स्थित मुन्नी देवी कोल्ड स्टोरेज के पास हुई. अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े सैनिक को निशाना बनाया. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया.
घटना की सूचना मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधीक्षक रामन्नाथ कुशवाहा और क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मृतक के पारिवारिक व व्यक्तिगत संबंधों के साथ-साथ पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके. मृतक अखिलेश के पिता देवेंद्र सिंह भी सेना से रिटायर हो चुके हैं और इस समय जम्मू-कश्मीर में अपने दामाद के पास गए हुए हैं. जवान की हत्या की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें