मेरठ की हवा फिर से हुई खतरनाक, बिगड़े हालात, इतना पहुंचा AQI, रहें सावधान, ऐसे करें बचाव
Last Updated:
Meerut Air Quality: मेरठ में एक बार फिर वायु प्रदूषण की स्थिति खराब हो चुकी है. शुक्रवार को भले ही पिछले 10 दिनों में सबसे कम वायु प्रदूषण देखने को मिला हो. लेकिन शनिवार की सुबह यह फिर से ढाई सौ आंकड़ा पार हो गया है.
मेरठ : पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ की बात करें तो मेरठ वासियों को एक दिन के लिए जरूर वायु प्रदूषण से राहत मिली थी. लेकिन अब एक बार फिर से वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक पहुंच गई है. शनिवार सुबह 7:30 बजे तक के आंकड़े की अगर बात की जाए तो मेरठ में 252 एक्यूआई दर्ज हुआ है. जो कि काफी खराब स्थिति में माना जाता है. जबकि शुक्रवार को मेरठ में AQI 176 दर्ज हुआ था.
दोपहर के बाद बदलने लगे थे आंकड़े
गुरुवार को हुई हल्की बारिश के कारण जरूर वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ था. मेरठ में शुक्रवार सुबह 176 एक्यूआई दर्ज हुआ था. लेकिन धीरे-धीरे स्थिति गंभीर बनती गई. जिसके बाद शाम तक मेरठ में 243 तक एक्यूआई पहुंच गया था. इसी का परिणाम है शनिवार सुबह की मेरठ में 252 एक्यूआई दर्ज हुआ है. जो कि अपने पिछले 10 दिन के क्रम में ही शमिल है.
इन इलाकों में फिर राहत के बाद आफत
मेरठ के गंगानगर, पल्लवपुरम फेज 2 और जय भीम नगर में पिछले 15 दिनों से लगातार वायु प्रदूषण की स्थिति खराब बनी हुई है. ऐसे शुक्रवार को यहां जरूर राहत देखने मिली थी. लेकिन शनिवार सुबह के आंकड़ों की अगर बात की जाए तो गंगानगर में 234 पल्लवपुरम फेज 2 में 252 एवं जय भीम नगर में 254 एक्यूआई दर्ज हुआ है. जब इन क्षेत्रों में शुक्रवार को शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे तक गंगानगर में जहां 166, जय भीम नगर में 184 और पल्लवपुरम फेज टू में 168 एक्यूआई दर्ज हुआ है. हालांकि गुरुवार को गंगानगर में एक्यूआई का स्तर 283, जय भीम नगर में 330, पल्लवपुरम फेस टू में 328 एक्यूआई दर्ज हुआ है. वहीं बुधवार गंगानगर में रात 10:30 बजे एक्यूआई का स्तर 266, जय भीम नगर में 322 और पल्लवपुरम फेस टू में यह 310 दर्ज हुआ था. जबकि सुबह के समय के आंकड़ों की अगर बात की जाए तो मेरठ के पल्लवपुरम फेस टू में 249, जय भीम नगर में 257 एवं गंगानगर में 219 एक्यूआई दर्ज हुआ था.
सावधानी ही प्रमुख बचाव
बताते चलें कि स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट डॉक्टर अरविंद कुमार के अनुसार जिस तरह से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है, ऐसे में सभी को मास्क का उपयोग करना चाहिए. साथ ही सुबह-सुबह गुनगुने पानी से गरारे करते रहे. जिससे कि जो आपके प्रदूषण है .वह आपके शरीर के अंदर न समाए. क्योंकि इससे कई बार दिक्कत का सामना करना पड़ जाता है.

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल… और पढ़ें