UP News Hindi LIVE: 1129 पदों पर यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए की आज परीक्षा, महिला बाउंसर के साथ मारपीट, पढ़े यूपी की टॉप खबरें

0
UP News Hindi LIVE: 1129 पदों पर यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए की आज परीक्षा, महिला बाउंसर के साथ मारपीट, पढ़े यूपी की टॉप खबरें


Last Updated:

UP Live News Hindi: आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

यूपी न्यूज लाइव.

यूपी समाचार लाइव: उत्तर प्रदेश के हर एक जिले की बड़ी खबर पर न्यूज18 की नजर है. 1 नबंवर की ताजा खबरें राजनीति, खेल, क्राइम, शिक्षा और अन्य को पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे.

Sultanpur News: हिस्ट्रीशीटर ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

सुल्तानपुर में हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. घर के अंदर खून से लतपत दुर्गेश का शव मिला है. मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है. मृतक दुर्गेश पुलिस ने बताया कि थाने का हिस्ट्री सीटर था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पूरा मामला थाना कूरेभार क्षेत्र के गलिबहा गांव का है.

Lucknow News: यूपी पुलिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए की आज परीक्षा
यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1129 पदों पर सीधी भर्ती की आज ऑफलाइन लिखित परीक्षा होगी. 10 जिलों में बनाए गए 244 परीक्षा केंद्रों पर आज परीक्षा है. इनमें सबसे ज्यादा 47 परीक्षा केंद्र लखनऊ में हैं. ये परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी. कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1129 पदों के लिए 101396 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. शुक्रवार देर रात तक इनमें से 60 फीसदी ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए. डीजीपी राजीव कृष्ण ने निष्पक्ष, पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं. केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और कार्यदाई संस्था के प्रभारी को छोड़कर किसी को केंद्र पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है. कक्ष निरीक्षक भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. ये परीक्षा आगरा, बरेली, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर नगर, लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज और वाराणसी में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर है. अभ्यर्थियों को आई कार्ड, एडमिट कार्ड और पेन के अलावा कुछ भी परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. पुलिस से लेकर एसटीएफ को भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. इंटरनेट मीडिया पर भी निगरानी के निर्देश डीजीपी ने दिए हैं.

Amroha News: महिला बाउंसर को महिलाओं ने जमकर पीटा
अमरोहा में महिला बाउंसर की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गंगा तिगरी मेले में महिला बाउंसर को महिलाओं ने खूब पीटा है. दरअसल झूले पर जाने को लेकर कहासुनी हुई थी. मामला थाना गजरौला के गंगा तिगरी मेले का है.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

LIVE: 1129 पदों पर यूपी पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए की आज परीक्षा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *