मेरठ से लेकर वाराणसी तक ताबड़तोड़ एनकाउंटर, बदमाशों पर कहर बन रही यूपी पुलिस, कई गिरफ्तार
Last Updated:
UP Encounter: मेरठ, वाराणसी और मुरादाबाद में पुलिस की मुठभेड़ों में मुनीर, अविनाश यादव और विजय जैसे शातिर बदमाश घायल होकर पकड़े गए. जिनसे अवैध असलहे और लूट का माल बरामद हुआ है.
यूपी पुलिस (प्रतिकात्मक तस्वीर)मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश मुनीर गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए. मुनीर पर गंभीर आपराधिक वारदातों के कई मुकदमे दर्ज हैं.
इधर मुरादाबाद में युवतियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले शातिर बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई. थाना मझोला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश अविनाश यादव और विजय घायल हो गए. मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने मौके से दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है। पूछताछ में घायल बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे नाबालिग बच्चियों को दूसरे राज्यों में ले जाकर उनका उत्पीड़न और दुष्कर्म करते थे.
एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त एक्शन जारी रहेगा. कानून के दायरे में किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें