मौसम बदलते ही मुरझाने लगते हैं पौधे? सही देखभाल से फिर होंगे हरे-भरे, जानिए सब

0
मौसम बदलते ही मुरझाने लगते हैं पौधे? सही देखभाल से फिर होंगे हरे-भरे, जानिए सब


Last Updated:

अक्सर लोग अपने घरों में तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं, लेकिन मौसम में बदलाव होते ही कई पौधों में रोग लगने लगते हैं, वे बेजान दिखने लगते हैं और उनमें फूल आना भी बंद हो जाता है. ऐसे समय में पौधों की सही और नियमित देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है, ताकि वे फिर से हरे-भरे रहें और स्वस्थ तरीके से बढ़ते रहें.

वैसे अन्य फूलों के मुकाबले गुलाब एक ऐसा फूल है, जिसे न केवल व्यावसायिक खेती के लिए बल्कि घरों और बगीचों की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी लगाया जाता है. इसकी विभिन्न किस्में किसी भी स्थान की शोभा बढ़ा देती हैं. सर्दियों का मौसम गुलाब के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है, क्योंकि इस समय पौधा अपनी पूरी क्षमता और सुंदरता के साथ खिलता है. लेकिन, अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनके गुलाब के पौधे में कलियां नहीं आ रही हैं या फूल तो आ रहे हैं, लेकिन उनका आकार बहुत छोटा रह जाता है. अगर आपके साथ भी यही समस्या है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको ऐसे फ्री और आसान घरेलू उपाय बताएंगे, जिनसे आपका गुलाब का पौधा फूलों से भर जाएगा.

गुलाब का पौधा

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि गुलाब एक ऐसा फूल है, जो अपनी सुंदरता और आकर्षक रंगों की वजह से लोगों का सबसे पसंदीदा पौधा माना जाता है. यही कारण है कि ज्यादातर लोग इसे अपने घर के गार्डन या अन्य जगहों पर लगाते हैं. लेकिन, सर्दियों में अधिक ठंड के कारण गुलाब के पौधों की ग्रोथ धीमी हो जाती है. इसका सीधा असर फूलों पर पड़ता है और पौधों में कलियां कम होने के साथ-साथ फूलों का आकार भी छोटा रह जाता है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में भी आपका गुलाब का पौधा कलियों से भरा रहे, तो कुछ खास चीजों का सही तरीके से उपयोग करना बेहद जरूरी है.

गुलाब का पौधा

केले के छिलके पोटेशियम का सबसे बड़ा प्राकृतिक स्रोत हैं. गुलाब के पौधे को अधिक फूल उगाने के लिए पोटेशियम और फास्फोरस की भारी मात्रा की जरूरत होती है. इसलिए केले खाने के बाद उनके छिलके फेंकें नहीं, बल्कि उन्हें 2–3 दिन तक कड़ी धूप में सुखा लें जब तक कि वे काले और कड़क न हो जाएं. इसके बाद इन्हें मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. महीने में एक बार इस पाउडर के दो चम्मच गमले की मिट्टी में मिलाएं. इससे गुलाब के फूलों का आकार दोगुना बढ़ जाएगा और रंग भी बेहद गहरा आएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गुलाब का पौधा

सर्दियों की शुरुआत में गुलाब के पौधे की हल्की प्रूनिंग करना बहुत फायदेमंद होता है. सूखी टहनियों और पीले पत्तों को काटकर हटा दें और हमेशा 45 डिग्री के कोण पर कट लगाएं. इससे नई शाखाएं तेजी से उगती हैं और जितनी ज्यादा नई टहनियां होंगी, फूलों की संख्या उतनी ही अधिक होगी. ध्यान रखें कि कटिंग के बाद कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा हल्दी पाउडर या फंगीसाइड लगाना जरूरी है, ताकि फंगस न लगे.

गुलाब का पौधा

गुलाब का पौधा धूप को पसंद करता है. सर्दियों में सूरज की रोशनी कम हो जाती है, इसलिए पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे दिन में कम से कम 5–6 घंटे की सीधी धूप मिले. अगर पौधा छाया में रहेगा, तो उसमें केवल पत्तियां बढ़ेंगी और फूल नहीं आएंगे. पर्याप्त धूप मिलने से फोटोसिंथेसिस की प्रक्रिया तेज होती है, जो पौधे को मजबूती और अच्छी वृद्धि देती है.

गुलाब का पौधा

सर्दियों में अक्सर लोग गुलाब के पौधों को ज्यादा पानी दे देते हैं, जिससे जड़ें सड़ने लगती हैं. गुलाब की मिट्टी हमेशा ‘नम’ होनी चाहिए, न कि पूरी तरह ‘गीली’ पानी देने से पहले मिट्टी को छूकर जांच लें. अगर ऊपरी सतह सूखी लगे तभी पानी दें. हमेशा सुबह के समय पानी देना सबसे बेहतर होता है, क्योंकि शाम को पानी देने से पत्तों पर नमी बनी रहती है, जिससे पाउडर जैसी फफूंद लगने का खतरा बढ़ जाता है.

गुलाब का पौधा

गुलाब की जड़ों को पर्याप्त हवा मिलना बेहद जरूरी है. इसलिए हफ्ते में एक बार खुरपी की मदद से गमले की मिट्टी की 1–2 इंच गहरी गुड़ाई जरूर करें. गुड़ाई करते समय ध्यान रखें कि मुख्य जड़ों को नुकसान न पहुंचे. इसके अलावा, गमले में गिरे हुए सूखे पत्तों या फूलों को नियमित रूप से हटा दें. मिट्टी को साफ रखने से सर्दियों में कीड़ों और फंगस का खतरा काफी कम हो जाता है.

गुलाब का पौधा

केले के छिलके के अलावा गुलाब को एसिडिक मिट्टी पसंद होती है. इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती को धोकर और सुखाकर मिट्टी में डालने से पौधे को नाइट्रोजन मिलता है. साथ ही, सर्दियों में सरसों की खली को पानी में भिगोकर उसका लिक्विड फर्टिलाइजर बनाकर हर 15 दिन में एक बार मिट्टी में डालें. यह खाद पौधे को गर्माहट देती है और कड़ाके की ठंड में भी इसे फूलों से लदने में मदद करती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मौसम बदलते ही मुरझाने लगते हैं पौधे? सही देखभाल से फिर होंगे हरे-भरे, जानिए सब



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *