यूपी न्यूज लाइव: बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, तो प्रयागराज में 18 बीघा अवैध विकास पर बुलडोजर चला
Last Updated:
UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ… यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें…
यूपी समाचार लाइव: नमस्कार, उत्तर प्रदेश के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. हम इस लाइव ब्लॉग में प्रदेश की क्राइम, राजनीति और वायरल के अलावा अन्य खबरों को बताएंगे. लखनऊ, कानपुर और नोएडा के अलावा यूपी के 75 जिलों की हर एक बड़ी खबर यहां पढ़ने को मिलेगी. इसलिए जुड़े रहे हमारे साथ इस लाइव ब्लॉग में…
Bulandshahr News: दो शातिर गौकशी गैंगस्टरों यूनुस उर्फ चीना और जावेद उर्फ मुर्गा को गोली लगने के बाद गिरफ्तार
बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में बीती रात पुलिस और गौकशी में लिप्त दो कुख्यात गैंगस्टरों के बीच तेज मुठभेड़ हुई. ईसापुर रोड पर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपियों को पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में दबोच लिया गया. गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान बुलंदशहर निवासी यूनुस उर्फ चीना और अलीगढ़ निवासी जावेद उर्फ मुर्गा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से बुलंदशहर, अलीगढ़ और हापुड़ में गौकशी से जुड़े कई मुकदमों में वांछित चल रहे थे. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी गुलावठी क्षेत्र में आवारा गौवंश की अवैध कटान की फिराक में घूम रहे थे. मौके से पुलिस ने गौकशी के उपकरण, दो तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है.
प्रयागराज में अवैध प्लाटिंग पर पीडीए का बड़ा एक्शन
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए बुधवार को जोन संख्या चार, नैनी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान चलाया. प्रवर्तन टीम ने पीडीए से बिना किसी लेआउट की स्वीकृति प्राप्त किए की गई कुल 18 बीघा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई आईआईबीएम स्कूल के सामने सरंगापुर, रीवा रोड, घूरपुर, रेलवे लाइन के समीप और मामा-भांजा तालाब क्षेत्र में की गई, जहां विभिन्न व्यक्तियों-पंकज सिंह, लकी यादव, सुब्रोता, बबलू पांडेय, आशिफ, आजाद, एहतेशमउद्दीन और अन्य, द्वारा अवैध तरीके से भूमि का विभाजन कर प्लाटिंग की जा रही थी. पीडीए की बुलडोजर कार्रवाई तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई, जिसमें पांच-पांच बीघा के दो हिस्सों और आठ बीघा के एक हिस्से पर अवैध रूप से विकसित प्लाटों को पूरी तरह ध्वस्त किया गया. प्राधिकरण जल्द ही सभी आरोपियों के खिलाफ घूरपुर थाने में तहरीर देने की तैयारी में है. पूरा अभियान पीडीए के जोनल अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें