लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सीएनजी ट्रक लीक होने से मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला हालात
Last Updated:
Raebareli latest news: फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और गैस लीक कर रहे ट्रक को कड़ी निगरानी में वहां से हटाया. यह घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस फ्लाईओवर के पास की बताई जा रही है.
रायबरेली: यूपी के रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सीएनजी ट्रक से गैस लीक होने लगी. अचानक हुई इस घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई.
पुलिस ने संभाला हालात
इस घटना की सूचना पाते ही पुलिस और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो वहीं इस दौरान जाम में फंसे एक ट्रक चालक की कुछ कार सवार दबंगों ने पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने घायल चालक को इलाज के बाद जिला अस्पताल भेजा.
सावधानी से हटाया गया ट्रक
वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली और गैस लीक कर रहे ट्रक को कड़ी निगरानी में वहां से हटाया. यह घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस फ्लाईओवर के पास की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.