वशीकरण, झाड़-फूंक, जादू-टोना केवल 1100 में… कैसे गैंगस्टर से बना नींबू वाला बाबा?
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गाड़ी चुराने वाला गैंगस्टर नींबू वाला बाबा बन गया है. यहां तक की लोगों से उनके समस्याओं का समाधान करने के लिए 1100 रुपये भी वसूल रहा है. हालांकि पुलिस पूरे इस मामले से अनभिज्ञ है.
बुलन्दशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गाड़ी चुराने वाला गैंगस्टर नींबू वाला बाबा बन गया है. यहां तक की लोगों से उनके समस्याओं का समाधान करने के लिए 1100 रुपये भी वसूल रहा है. हालांकि पुलिस पूरे इस मामले से अनभिज्ञ है. नींबू वाला बाबा युसूफ ऑन डिमांड लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाले गैंग का सदस्य है. अंधविश्वास में पड़े भोले-भाले लोगों को नींबू काटकर झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र से बहका देता था. आरोपी युवक एंट्री फीस 1100 लेकर लोगों को वशीभूत करके फिर उनके इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूलता था. गैंगेस्टर युसूफ ने ऐसे ही धोखाधड़ी करते हुए परिवार की आय से कई गुना अधिक संपत्ति बटोर अपना साम्राज्य खड़ा कर लिया.
दिल्ली-एनसीआर में बनाईं आलीशान कोठियां
दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में युसूफ ने आलीशान कोठियां बना रखीं हैं. उन्हीं में लोगों का इलाज करता था. बाबा बने युसूफ पर नोएडा सेक्टर 24 थाने में चोरी समेत गैंगस्टर आदि के कई मामले दर्ज हैं. सप्ताह के अलग-अलग दिन, अलग-अलग शहरों में दरबार लगाकर युसूफ लोगों को ठगता था. गैंगस्टर बाबा गुलावठी के गांव सैंठा का रहने वाला है. बुधवार को गुलावठी में भी दरबार लगाता है. पुलिस द्वारा गैंगस्टर होने पर यूसुफ ने धंधे का तरीका बदल लिया और नींबू वाला बाबा बन गया.
अलग-अलग शहरों में लगाता है दरबार
पुलिस की कार्रवाई और गैंगस्टर की पहचान सामने आने के बाद युसूफ ने अपराध का तरीका बदल लिया और बाबा की राह पकड़ ली. सूत्रों के मुताबिक, युसूफ सप्ताह के अलग-अलग दिन अलग-अलग शहरों में दरबार लगाता है और लोगों को ठगने का खेल चलाता है. बुलन्दशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सैंठा का निवासी युसूफ हर बुधवार को गुलावठी में भी दरबार लगाता है, जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. हैरानी की बात यह है कि खुलेआम चल रहे इस कथित ठगी के खेल से पुलिस अब तक अनभिज्ञ बनी हुई है. सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस अंधविश्वास और अपराध के गठजोड़ पर शिकंजा कसेगा या यूं ही बाबा बने गैंगस्टर लोगों को ठगता रहेगा.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें