वास्तु शास्त्र में इस पौधे का है विशेष महत्व, जानिए कैसे करें इसकी तैयारी

0
वास्तु शास्त्र में इस पौधे का है विशेष महत्व, जानिए कैसे करें इसकी तैयारी

Last Updated:

अपराजिता पौधे के नाम से ही स्पष्ट हो जाता है कि यह पौधा विजय का प्रतीक है. वास्तुशास्त्र की मानें तो इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है.  यह बाधाओं और चुनौतियों पर विजय के प्रतीक के रूप में कार्य करता है. इस पौधे के फूलों का रंग नीला होने के कारण हमेशा शांतिपूर्ण वातावरण बनाने में लोगों की मदद करता है.

aprajita

आचार्य सुधांशु तिवारी लोकल 18 से बताते हैं कि अपराजिता फूल का पौधा यदि घर में लगाया जाए तो घर के लोग और पूरा परिवार दिन प्रतिदिन उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहता है. वास्तुशास्त्र में भी अपराजिता के पुष्प और पौधे के बारे में वर्णन किया गया है और इस पौधे के महत्व को बताया गया है.

aprajita fool

अपराजिता पौधे के नाम से ही स्पष्ट हो जाता है कि यह पौधा विजय का प्रतीक है. वास्तुशास्त्र की मानें तो इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है.  यह बाधाओं और चुनौतियों पर विजय के प्रतीक के रूप में कार्य करता है. इस पौधे के फूलों का रंग नीला होने के कारण हमेशा शांतिपूर्ण वातावरण बनाने में लोगों की मदद करता है.

aprajita Flower

जब भी आप अपराजिता फूल के पौधे को लगे तो इस बात पर ध्यान रखें. पौधे कीचड़ मिट्टी को सही तरीके से पकड़ ली हो ताकि पौधा सूखे नहीं और जल्दी से विकसित हो जाए. इस पौधे को लगाने के बाद इसमें नियमित रूप से पानी देते रहें.

aprajita Flower

अपराजिता के पौधे के गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां धूप अच्छी तरह से आती हो. जिससे पौधे को रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे सूर्य की रोशनी मिल सके. इससे आपका पौधा खिला रहता है.

aprajita

नर्सरी संचालक अशोक कुमार तिवारी बताते हैं कि  समय-समय पर अपराजिता के पौधे की प्रूनिंग करना भी बहुत जरूरी है. इसके लिए मृत और मुरझाए फूल, सूखी पत्तियों और शाखाओं को पौधे से अलग करते रहें. अगर आप सूखे फूलों को पौधे में लगा छोड़ देते हैं तो उसमें बीज बनने लगते हैं, जिससे पौधे में फूल आने कम हो सकते हैं.

aprajita Flower

अपराजिता पौधे का फूल यदि भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया जाता है. यह घर में हमेशा समृद्धि का कारक बनता है. धर्माचार्यों द्वारा इस पौधे को सोमवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाने की सलाह दी जाती है.

aprajita

सिर्फ इतना ही नहीं नीले रंग का पुष्प भगवान विष्णु को भी अत्यंत प्रिय होता है. इसलिए इस पौधे को घर में किसी साफ स्थान पर ही लगाना चाहिए. इसके अलावा वायु को शुद्ध करने के लिए भी अपराजिता का पौधा घर में लगाने की सलाह दी जाती है.

aprajita

अगर आप घर में अपराजिता का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो आपको इसे वास्तु विशेषज्ञों द्वारा सही दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है.वास्तुशास्त्र के अनुसार इसे घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए क्योंकि पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशाएं हमेशा नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती हैं, इसलिए इस दिशा में यह पौधा लगाने से घर में हमेशा नई क्रियात्मक चीजों का आरंभ होता रहता है.

homeastro

वास्तु शास्त्र में इस पौधे का है विशेष महत्व, जानिए कैसे करें इसकी तैयारी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *