अयोध्या लखनऊ बनारस प्रयागराज… जमकर बारिश होगी आज, बादल करेंगे शोर
पूर्वी यूपी के लिए आईएमडी के चेतावनी
वहीं आईएमडी की चेतावनी की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए इस पूरे हफ्ते कोई चेतावनी नहीं है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में आईएमडी ने इस पूरे हफ्ते येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है. साथ ही संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.
आईएमडी ने यह भी बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हालांकि उसके बाद फिर से धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं प्रदेश के न्यूनतम तापमान को लेकर आईएमडी ने बताा कि अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है.
इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
जिन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बारांबकी, गोंडा, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, मिर्जापुर, इलाहाबाद, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, अंबेडकर नगर, अमेठी शामिल है. जहां बारिश के साथ साथ वज्रपात की भी संभावना है. बता दें कि इन दिनों पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ उमस ने लोगों को परेशान करके रख दिया है.