इधर पति की जली लाश, उधर पत्नी लगी चिल्लाने, बोली- दर्द हो रहा है, पहुंची अस्पताल तो हुआ बेटा
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने पारिवारिक मामले से आहत होकर फांसी लगा कर जान दे दी. वहीं युवक की मौत के अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा. शव का अंतिम संस्कार देर शाम को किया गया, जिसके कुछ घंटों बाद मृतक की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसने बेटे को जन्म दिया.
उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने पारिवारिक मामले से आहत होकर फांसी लगा कर जान दे दी. वहीं युवक की मौत के अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा. शव का अंतिम संस्कार देर शाम को किया गया, जिसके कुछ घंटों बाद मृतक की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसने बेटे को जन्म दिया, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
महिला के परिजनों ने ससुर पर लगाया पैसे ना देने का आरोप
वहीं महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पिता से पत्नी के प्रसव के लिए पैसे मांगे थे. पिता द्वारा पैसे न देने से आहत होकर युवक ने बाग में पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली और अपनी जान दे दी. आपको बता दें की बीते सोमवार शाम 8 दिसंबर को कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के लालताखेड़ा गांव के रहने वाले बेचेलाल का शव गांव के बाहर एक बाग में पेड़ से लटकता मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
अंतिम संस्कार के तुरंत बाद शुरू हुआ लेबर पेन
वहीं मंगलवार 9 दिसंबर को जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा. इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया. वहीं मृतक बेचेलाल के अंतिम संस्कार के बाद मृतक की पत्नी काजल को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. इसके बाद काजल को आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ करीब 7 घंटों बाद काजल ने एक पुत्र को जन्म दिया. फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं.
पति की मौत से पत्नी का हाल बुरा
वहीं पति की मौत से आहत काजल का रो रो कर बुरा हाल है. काजल के भाई और भाभी ने बताया कि बेचेलाल पिछले कुछ दिनों से आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था. इसी दौरान पत्नी की डिलीवरी के लिए उसने अपने पिता लालू प्रसाद कुछ पैसे मांगे थे, जिसको लेकर दोनों में काफ़ी कहा सुनी भी हो गई थी.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें