कानपुर: कॉलेज छात्रा पर स्ट्रीट डॉग्स का हमला, गाल और नाक पर लगे 17 टांके, शादी भी दांव पर

0
कानपुर: कॉलेज छात्रा पर स्ट्रीट डॉग्स का हमला, गाल और नाक पर लगे 17 टांके, शादी भी दांव पर


Last Updated:

Street Dogs Attack: उत्तर प्रदेश के कानपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने कॉलेज से घर लौट रही बीबीए की छात्रा पर अचानक हमला कर दिया. कुत्तों ने छात्रा को सड़क पर गिरा दिया और उसके चेहरे पर बेरहमी से काट लिया. जिस…और पढ़ें

कानपुर: कॉलेज छात्रा पर स्ट्रीट डॉग्स का हमला, गाल और नाक पर लगे 17 टांकेआवारा कुत्तों का हमला.
कानपुर: सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद स्ट्रीट डॉग्स पर आज पूरे देश में बहस का दौर जारी है. डॉग लवर्स भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है. स्ट्रीट डॉग्स को लेकर आए दिन कोई ना कई खबर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है. अब ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सामने आया है. यहां कॉलेज से घर लौट रही बीबीए की छात्रा पर अचानक आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. कुत्तों ने छात्रा को सड़क पर गिरा दिया और उसके चेहरे पर बेरहमी से काट लिया.

आवारा कुत्तों ने छात्रा के गाल का मांस बुरी तरह नोच लिया, जिससे उसका गाल दो हिस्सों में फट गया. साथ ही, उसकी नाक पर भी गंभीर चोट आई है. छात्रा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाया. गंभीर हालत में छात्रा को कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गाल और नाक पर करीब 17 टांके लगाए.

आवारा कुत्तों के हमले का यह मामला कानपुर के श्याम नगर क्षेत्र का है. पीड़िता के चाचा आशुतोष निगम ने बताया, उनकी भतीजी वैष्णवी 20 अगस्त की दोपहर कॉलेज से वापस घर लौट रही थी. इस दौरान मुधवन पार्क के पास आवारा कुत्ते के एक झुंड ने उनकी भतीजी के ऊपर हमला कर दिया और उसे नोचने लगे. कुत्तों के उसका मुंह और नाक के साथ शरीर पर कई जगह काट लिया.

छात्रा सदमे में, खाने-पीने तक में दिक्कत
पीड़िता के चाचा आशुतोष निगम ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय भतीजी वैष्णवी साहू, एलन हाउस रूमा कॉलेज की बीबीए फाइनल ईयर की छात्रा है. घटना के बाद से वह गहरे सदमे में है. न तो ठीक से बोल पा रही है और न ही खाना खा पा रही है. हालत इतनी गंभीर है कि बार-बार चौंक जाती है और चीखने लगती है.

आवारा कुत्तों को लेकर इलाके में दहशत
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कुत्तों के झुंड ने पहले बंदरों से झगड़ा किया और फिर छात्रा पर टूट पड़े. इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. लोग बच्चों को घर से बाहर भेजने तक से डर रहे हैं.

चेहरा बिगड़ गया, शादी और करियर पर संकट
पीड़िता के चाचा ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा, ‘मेरी भतीजी का चेहरा बिगड़ गया है. उसकी शादी और करियर पर संकट मंडरा रहा है. मैं कोई मुआवजा नहीं चाहता, बस इतना चाहता हूं कि उसका बेहतर इलाज हो. प्रशासन को आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए, वरना ऐसे हमले किसी और बच्चे के साथ भी हो सकते हैं.’

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कानपुर: कॉलेज छात्रा पर स्ट्रीट डॉग्स का हमला, गाल और नाक पर लगे 17 टांके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *