कानपुर सिटी में स्पीड लिमिट बोर्ड दिखावा, आम जनता भ्रमित; नियमों की जानकारी के अभाव में कट रहे चालान

0
कानपुर सिटी में स्पीड लिमिट बोर्ड दिखावा, आम जनता भ्रमित; नियमों की जानकारी के अभाव में कट रहे चालान


Last Updated:

Kanpur City News:

कानपुर शहर में सड़क सुरक्षा के दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए है. शहर की सड़कों पर स्पीड लिमिट को लेकर नियम तो तय है. लेकिन उनकी जानकारी आम लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है. स्थिति यह है कि ज्यादातर सड़कों पर या तो स्पीड लिमिट के बोर्ड लगे ही नहीं है और अगर कहीं लगे भी हैं तो इतने छोटे या अस्पष्ट है कि चालकों की नजर उन पर नहीं पड़ती. नतीजा यह है कि वाहन चालक अनजाने में नियम तोड़ रहे है और फिर ओवर स्पीड के नाम पर चालान कट रहे है.

ट्रैफिक नियमों के अनुसार सिटी एरिया में सामान्य रूप से वाहनों की अधिकतम गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 30 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. लेकिन यह जानकारी सड़क पर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती. जीटी रोड, हमीरपुर रोड, नौबस्ता-घाटमपुर मार्ग सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड या तो गायब है या बेहद कम संख्या में लगे है.

ड्राइवरों का कहना है कि सड़क पर चलते समय उन्हें अंदाजा ही नहीं होता कि किस इलाके में कितनी स्पीड तय है. ऐसे में मोबाइल पर चालान का मैसेज आने के बाद ही उन्हें अपनी गलती का पता चलता है. लोगों का सवाल है कि अगर उद्देश्य सड़क सुरक्षा है, तो पहले सही जानकारी देना जरूरी है न कि सीधे कार्रवाई करना.

वहीं ट्रैफिक पुलिस ओवर स्पीड के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. स्पीड कैमरे और इंटरसेप्टर के जरिए वाहनों की जांच की जा रही है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई हो रही है. प्रशासन का दावा है कि सड़क हादसों और मौतों की संख्या कम करने के लिए सख्ती जरूरी है.

हालांकि जानकारों का मानना है कि सिर्फ चालान से नहीं, बल्कि जागरूकता और स्पष्ट संकेतों से ही सड़क सुरक्षा बेहतर हो सकती है. अगर शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर बड़े और साफ स्पीड लिमिट बोर्ड लगाए जाएं तो वाहन चालक नियमों का पालन खुद ही करेंगे. फिलहाल स्थिति यह है कि स्पीड लिमिट बोर्ड दिखावे तक सीमित नजर आ रहे है और आम जनता भ्रम की स्थिति में है.

About the Author

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

कानपुर सिटी में स्पीड लिमिट बोर्ड दिखावा, जानकारी के अभाव में कट रहे चालान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों