क्यों आपके पौधों पर फूल नहीं खिल रहे? जानिए कारण और समाधान

0
क्यों आपके पौधों पर फूल नहीं खिल रहे? जानिए कारण और समाधान


Last Updated:

अपने गार्डन का ठीक तरह से ख्याल रखना और फूलों व पत्तों को हरा-भरा बनाए रखना आसान काम नहीं है, क्योंकि पौधे नाजुक होते हैं. इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, ताकि आपका गार्डन हमेशा सुंदर और स्वस्थ बना रहे.

बहुत से लोगों की इच्छा होती है कि उनके घर की बालकनी या आंगन में हरा-भरा गार्डन हो और रंग-बिरंगे फूल व पौधे खिले रहें. लेकिन सही तरीके से देखभाल न कर पाने के कारण अक्सर यह सपना अधूरा रह जाता है. पौधे नाजुक होते हैं और उनकी सही देखभाल करना कोई आसान काम नहीं है.

Gardening Tips

दरअसल, घर की बालकनी या आंगन में पौधे लगाने से पहले कई जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है. यहां गार्डन से जुड़े कुछ ऐसे आसान और जरूरी टिप्स दिए गए हैं, जो आपको पौधों और फूलों की क्यारी की सही तरीके से देखभाल करने में मदद करेंगे.

Gardening Tips

अगर आपके पौधों पर चींटियां दिखाई दे रही हैं, तो आप बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए एक स्प्रे बोतल में 2–3 कप पानी भरें और उसमें 2 चम्मच बोरेक्स पाउडर डालें. पानी को अच्छे से हिलाकर पौधों पर छिड़कें. इससे चींटियां पौधों के पत्तों को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Gardening Tips

धूप का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. हर पौधे को अलग मात्रा में धूप की जरूरत होती है, इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें. ज्यादा या कम धूप दोनों ही पौधों के लिए हानिकारक हो सकती है. इसलिए पौधे को रखने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह कितने समय तक धूप में रहेगा.

Gardening Tips

पौधों में पानी की मात्रा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. यह जान लें कि कौन-से पौधे को कितना पानी चाहिए. आमतौर पर पौधों में पानी धीरे-धीरे देना चाहिए, ताकि मिट्टी सतह से 3‑4 इंच नीचे तक गीली हो जाए. परिपक्व पौधों को दिन में 2 से 3 बार पानी देना पर्याप्त होता है.

Gardening Tips

पौधों में खाद डालना भी बहुत जरूरी है. घर के सब्जी और फलों के छिलके अच्छी प्राकृतिक खाद का काम करते हैं. वहीं, कीड़े-मकौड़े दूर रखने के लिए डिशवॉशर और नीम के तेल की कुछ बूंदें पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में डालें. इसे पौधों पर छिड़कने से कीड़े दूर रहते हैं और पौधे स्वस्थ रहते हैं.

Gardening Tips

पौधों में उग रही जंगली घास को समय-समय पर हटा देते रहें. अगर आप चाहते हैं कि गुलाब के फूल अच्छी तरह उगें, तो पौधा खरीदते समय मोटी गांठ वाला ही चुनें. जिन पत्तों और फूलों पर काले चकत्ते दिखें, उन्हें खरीदने से बचें, ताकि आपका गुलाब का पौधा स्वस्थ और सुंदर फूल दे सके.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्यों आपके पौधों पर फूल नहीं खिल रहे? जानिए कारण और समाधान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *