खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले…इस दिन से सस्ती हो जाएगी स्पोर्ट्स सामग्री, मिलेगी इतनी छूट

0
खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले…इस दिन से सस्ती हो जाएगी स्पोर्ट्स सामग्री, मिलेगी इतनी छूट


Last Updated:

Meerut News: जीएसटी की दर में 22 सितंबर 2025 से बदलाव लागू हो जाएंगे. ऐसे में स्पोर्ट्स सिटी की बात करें तो 12% की जगह 5% जीएसटी ही स्पोर्ट्स से संबंधित विभिन्न सामान पर लगेगी. जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल…और पढ़ें

विशाल भटनागर/ मेरठ: जो भी युवा  विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स सामग्री खरीदना चाहते हैं. ऐसे सभी युवाओं के लिए अच्छी खबर है. भारत सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव से अगर वह 22 सितंबर 2025 के बाद बैट, कैरम बोर्ड, टेनिस, फुटबॉल, हॉकी, सहित विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स सामग्री खरीदेंगे. तब उन्हें 7% तक की छूट के साथ यह सामग्री मिल जाएगी. यह जानकारी लोकल-18 की कीमत से खास बातचीत करते हुए स्पोर्ट्स मार्केट के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंघल द्वारा दी गई.

इस तरह से मिलेगी छूट 

लोकल-18 के साथ खास बातचीत करते हुए स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंघल द्वारा बताया गया की स्पोर्ट्स से‌ संबंधित क्रिकेट बैट, बॉल, कैरम बोर्ड, हॉकी स्टिक, राकेट सहित विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट्स सामग्री पर वर्तमान समय में 12% तक टैक्स लग रहा था. लेकिन सरकार द्वारा अमेरिका टैरिफ के बाद से व्यापार का आकलन करने के पश्चात जो जीएसटी की दर में बदलाव किया है. उससे व्यापारियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी. उन्होंने बताया कि अगर आप क्रिकेट बैट खरीदने के लिए स्पोर्ट्स मार्केट आते हैं. अच्छी कंपनी का बैट खरीदना चाहते हैं. तो 10000 रुपए से इसकी कीमत शुरू हो जाती है. इसमें पहले आपको 12% जीएसटी के साथ कीमत चुकानी पड़ती थी. ऐसे में अब 7% की छूट के साथ जीएसटी की दर के माध्यम से इसमें मिल जाएगी. ऐसे में 10000 रुपए तक का बैट 700 रुपए तक सस्ता हो जाएगा. इसी तरह से उन्होंने बताया कि जितने भी क्रिकेट से संबंधित सामान है, उन सभी में 7% जीएसटी छूट के बाद उनकी कीमतों में बदलाव आएगा.

विदेश तक होता है माल सप्लाई

बताते चले कि मेरठ स्पोर्ट्स सिटी के रूप में एक विशेष स्थान रखता है. मेरठ में तैयार होने वाली स्पोर्ट्स सामग्री की डिमांड देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है. ऐसे में जिस तरह से जीएसटी की दर में यह बदलाव किया गया है. इससे निश्चित तौर पर एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारियों को राहत मिलेगी.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले…इस दिन से सस्ती हो जाएगी स्पोर्ट्स सामग्री



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *