खुशखबरी! यूपी में खुल गया सबसे धाकड़ पार्क, परिवार से लेकर बच्चों तक, हर किसी को आ जाएगा घूमकर मजा
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Best Park In Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में खुला नया पार्क देख लोगों को मजा आ जाएगा. इस बहुत खास तरीके से बनाया गया है.
पांचाल घर पर मौजूद लोग
Best Park In Farrukhabad: जिले वासियों के लिए खुशखबरी. उनके जिले में बन गया ऐसा पार्क जिसके लिए उन्हें दूसरी जगह पर नहीं जाना पड़ेगा. जी हां, उत्तर प्रदेश में मिनी काशी के नाम से मशहूर पांचाल घाट मोक्ष की प्राप्ति के लिए देश और विदेश के लोग पहुंचते है. ऐसे में अब वही पांचाल घाट का तट पर बन गया ऐसा पार्क. जहां पर हर कोई अब अपने शानदार पलों को व्यतीत कर सकता है.
फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गंगा तट पर यह पार्क बन चुका हैं जो इसमें मुख्य रूप से पार्क मुख्य आकर्षण का केंद्र है. जहां पर सामने कल-कल करके बहती गंगा और यहां पर बनाई गई कलाकृतियां और मूर्तियां जो कि लोगों की बहुत पसंद आ रही है. इसमें मुख्य रूप से यहां पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं. जो कि लोगों की सारी जरूरत को पूरा करने के लिए काफी है ऐसे में लोग भी यहां पर पहुंचकर अपना समय व्यतीत करते हैं.
पार्क में क्या है खास?
इसके साथ ही लोग परिवार के साथ यहां पर पहुंचते हैं. जिसमें जिले की संस्कृति देश के बारे में जानने के साथ ही यहां पर महात्मा गांधी की प्रतिमा है. इसके साथ ही मछलियों के चित्र और पक्षियों के चित्र होने के साथ ही अशोक चक्र और पक्षियों के पंख भी आरक्षण का केंद्र बने हुए हैं. इसके साथ ही यहां पर रथ पर दौड़ते घोड़े और महादेव शिव जी का स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. वहीं, इसके साथ ही हाथी के स्वरूप को भी दर्शाया गया है.
जिले में ही खुल गया पार्क
यहां पर पहुंचने वाले लोग बताते हैं कि वैसे तो फर्रुखाबाद में घूमने और दर्शन करने के लिए यहां की संस्कृति बेहद खास है. लेकिन आज के समय में लोग ऐसे ही पार्क को जानना और पहुंचना चाहते हैं. जिसके लिए उन्हें आसपास के क्षेत्र में यात्रा करनी पड़ती थी. लेकिन अब उनके जिले में ऐसा पार्क शुरू हो गया है. वह भी पांचाल घाट के तट पर तो हर कोई एक बार यहां पर जरूर जाना चाहता है.
Farrukhabad,Uttar Pradesh
January 31, 2025, 14:14 IST