गाजियाबाद का वसुंधरा बना देश का सबसे प्रदूषित क्षेत्र, AQI 454 दर्ज, कोहरे और प्रदूषण से लोगों को दोहरी परेशानी

0
गाजियाबाद का वसुंधरा बना देश का सबसे प्रदूषित क्षेत्र, AQI 454 दर्ज, कोहरे और प्रदूषण से लोगों को दोहरी परेशानी


Last Updated:

Ghaziabad Pollution: गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-16 में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब दर्ज की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार यहां का AQI 454 है, जबकि पूरे गाजियाबाद का औसत 404 है. लगातार बढ़ते प्रदूषण और घने कोहरे के कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और गले में खरास जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. UPPCB के अधिकारी ग्रेप नियमों का पालन कराने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन राहत नजर नहीं आ रही.

फोटो-AI

Ghaziabad Pollution Level Today: दिल्ली-एनसीआर का गाजियाबाद शहर प्रदूषण की चपेट में है, और सबसे अधिक प्रभावित इलाका रहा वसुंधरा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार यहां का एक्यूआई 454 दर्ज किया गया, जो देश में सबसे ज्यादा है. वहीं, पूरे गाजियाबाद का औसत AQI 404 है, जो नोएडा (AQI 409) के बाद दूसरे नंबर पर है. लगातार बढ़ते पॉल्यूशन और कोहरे के कारण शहर में विजिबिलिटी कम और सांस लेना कठिन हो गया है.

वसुंधरा सबसे खतरनाक
गाजियाबाद जिले में चार जगह प्रदूषण मापक यंत्र लगे हैं. वसुंधरा का AQI 454, लोनी का 398, जो गंभीर श्रेणी के बेहद करीब है. 15 दिसंबर को हवा गंभीर श्रेणी में थी (AQI 444), अब 12 दिन बाद फिर से स्थिति गंभीर हो गई है. लोग गले में खरास, आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं.

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की प्रतिक्रिया
यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि प्रदूषण रोकथाम के लिए चार टीमें लगातार ग्रेप नियमों की पालना कर रही हैं. मौसम में नमी और कम हवा की गति से प्रदूषण का स्तर बढ़ा है. अधिकारी दावा करते हैं कि सभी स्तरों पर कड़ी कार्रवाई जारी है, लेकिन हवा की गुणवत्ता सुधारने में समय लग सकता है.

जनता को दोहरी मार, कोहरा और प्रदूषण
सुबह का न्यूनतम तापमान 7°C, AQI 396 (रेड ज़ोन) दर्ज किया गया. कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई, जिससे सड़क यातायात और रोजमर्रा की गतिविधियाँ प्रभावित हैं. शहर सफेद कोहरे और धुंध की चादर में ढंका हुआ दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोग और पर्यावरण विशेषज्ञ दोनों ही अधिकारियों से ठोस और स्थायी योजना की मांग कर रहे हैं ताकि प्रदूषण की समस्या पर काबू पाया जा सके.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

गाजियाबाद का वसुंधरा बना देश का सबसे प्रदूषित क्षेत्र, AQI 454 दर्ज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों