चकराता में झर रही रुई-सी बर्फ! पर्यटकों की पहली पसंद बना उत्तराखंड, देखें फोटो
Last Updated:
सर्दियों के मौसम में कई लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं. जिन्होंने इस साल बर्फ का मज़ा लेने की योजना बनाई है, उन्होंने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी होंगी. अगर आप भी अपनी प्लानिंग कर चुके हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि सहारनपुर के पास कुछ ऐसे पहाड़ी क्षेत्र हैं, जहां बर्फबारी शुरू हो चुकी है और आप यहां जाकर इसका आनंद ले सकते हैं.
सहारनपुर से सटे उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है. उत्तरकाशी से कुछ ही दूर हर्षिल, औली और चकराता में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं. पैदल रास्तों और खेत-खलिहानों में बर्फ जम गई है. अगर आप भी बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो इन क्षेत्रों में शुरू हो चुकी बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं.

उत्तराखंड का यह छोटा सा हिल स्टेशन सर्दियों में घूमने के लिए काफी सुरक्षित माना जाता है. हरसिल (Harsil) में घूमने के लिए प्राकृतिक सुंदरता, सेब के बगीचे और धार्मिक स्थल हैं, जहां आप गंगोत्री धाम, मुखवा गांव, धराली, नेलांग घाटी, लामा टॉप और गर्टंग गली ट्रेक का आनंद ले सकते हैं. साथ ही, भागीरथी नदी के किनारे शांति का अनुभव और ट्रैकिंग का मज़ा भी लिया जा सकता है.

सहारनपुर से सटा हिमाचल क्षेत्र बर्फबारी के कई ऐसे हिल स्टेशनों के लिए जाना जाता है, जहां सर्दियों में सैलानी बर्फ का लुत्फ उठाने आते हैं. अगर आप भी दिसंबर महीने में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो हिमाचल के नारकंडा में इसका मज़ा ले सकते हैं. सहारनपुर से नारकंडा की दूरी मात्र 294 किलोमीटर है और यह हिल स्टेशन बर्फबारी के लिए अपनी अलग पहचान रखता है. इसकी खूबसूरती लोगों के दिलों में बसती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में सर्दी ने अपना जोरदार असर दिखाना शुरू कर दिया है। रोहतांग पास और आसपास के पहाड़ों पर तीन से चार दिन से भारी बर्फबारी हो रही है. अगर आप भी दिसंबर महीने में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो रोहतांग आपके लिए सबसे खास जगह है, क्योंकि ज्यादा बर्फबारी के बाद यहां के रास्ते बंद कर दिए जाते हैं. इसलिए अभी यदि आप बर्फबारी का मज़ा लेना चाहते हैं, तो रोहतांग पहुंच जाएं. सर्दियों में रोहतांग में प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है और यहां आने के बाद लोगों का वापस घर लौटने का मन नहीं करता. सहारनपुर से रोहतांग की दूरी 471 किलोमीटर है.

‘किन्नरों में बर्फबारी’ का मतलब हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों, खासकर किन्नौर कैलाश पर होने वाली बर्फबारी से है, जो सर्दियों में अक्सर होती है और पूरे क्षेत्र को सफेद चादर से ढक देती है. किन्नौर में बर्फबारी शुरू हो चुकी है, और जैसे-जैसे तापमान गिरता है, ट्रैकिंग के क्षेत्र में मुश्किलें भी बढ़ती हैं. लेकिन, यह खूबसूरत नजारा पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है. यह बर्फबारी दिसंबर से शुरू होकर अप्रैल–मई तक जारी रह सकती है. अगर आप भी बर्फबारी का नज़ारा देखना चाहते हैं तो दिसंबर महीने में इस स्थान पर आ सकते हैं. किन्नौर, सहारनपुर से 400 किलोमीटर दूर हिमाचल क्षेत्र में स्थित है.