दिल्ली से महाकुंभ मेला जा रही बस का एक्सल टूटा, नोएडा पुलिस ने ऐसे की यात्रियों की मदद
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Maha Kumbh Mela Prayagraj: देशभर से लोग महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. इस बीच प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हादसा हो गया जिसमें कई लोगों की जान चली गई. इसके बाद से…
महाकुंभ: दिल्ली से महाकुंभ जा रही बस का एक्सल टूटा, नोएडा पुलिस ने यात्रियों की
नोएडा: दिल्ली से महाकुंभ के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस रविवार को परी चौक से 26 किलोमीटर दूर यमुना एक्सप्रेसवे पर अचानक खराब हो गई. बस का एक्सल टूटने के कारण यह बीच रास्ते में ही रुक गई, जिससे उसमें सवार यात्री परेशान हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए यात्रियों की सहायता की और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की.
पुलिस ने किया सराहनीय कार्य
बस के खराब होने की सूचना मिलते ही एसीपी-4 ग्रेटर नोएडा सार्थक सैंगर और थाना प्रभारी रबूपुरा अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने यात्रियों की स्थिति को समझते हुए सबसे पहले उन्हें जलपान और पानी की व्यवस्था करवाई, जिससे वे गर्मी और परेशानी से राहत पा सकें. इसके बाद पुलिस ने यात्रियों को प्रयागराज पहुंचाने के लिए दूसरी बस का इंतजाम किया. सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बस में बैठाकर महाकुंभ के लिए रवाना किया गया.
यात्रियों ने किया नोएडा पुलिस का धन्यवाद
गौतमबुद्ध नगर पुलिस की इस मानवीय पहल से यात्री काफी खुश हुए. यात्रियों ने नोएडा पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस ने मुश्किल घड़ी में जिस तरह से उनकी मदद की वह सराहनीय है. “हमें डर था कि हम रातभर सड़क पर फंसे रहेंगे, लेकिन पुलिस ने न केवल हमारी देखभाल की बल्कि दूसरी बस की व्यवस्था कर हमें समय पर प्रयागराज के लिए रवाना किया.”
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
January 30, 2025, 23:16 IST