दोनों के पास में थे घर, रात को काजल के कमरे में पहुंचा अरमान, फिर…जानिए मुरादाबाद ऑनर किलिंग की हकीकत

0
दोनों के पास में थे घर, रात को काजल के कमरे में पहुंचा अरमान, फिर…जानिए मुरादाबाद ऑनर किलिंग की हकीकत


Last Updated:

Ground Report: मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. तीन भाइयों ने अपनी बहन काजल और उसके प्रेमी अरमान की फावड़े से हत्या कर शव गागन नदी किनारे दफना दिए. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है. थाना पाकबड़ा क्षेत्र में तीन भाइयों ने अपनी ही सगी बहन काजल और उसके प्रेमी अरमान की फावड़े से हत्या कर दी और दोनों के शव ज़मीन में दबा दिए. घटना का खुलासा तब हुआ जब अरमान पूरी रात घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन बंद आने लगा. परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से गुहार लगाई. तीन दिन तक कोई सुराग न मिलने पर अरमान के परिजन एसएसपी मुरादाबाद से मिले. सख़्ती के बाद थाना पाकबड़ा पुलिस हरकत में आई और गांव में पूछताछ शुरू कर दी थी.

भाइयों ने खोला था राज

पुलिस ने सख्ती से काजल के भाइयों सतीश और रिंकू से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कबूल किया कि रविवार रात अरमान उनकी बहन काजल से मिलने उनके घर आया था. घर में अरमान को देखकर गुस्से में उन्होंने पास में रखा फावड़ा उठाकर अरमान के सिर पर वार कर दिया. जब काजल उसे बचाने आई तो उस पर भी फावड़े से हमला कर दिया गया. दोनों की मौत के बाद शवों को गांव से कुछ दूरी पर गागन नदी के किनारे गाड़ दिया गया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी किनारे से दोनों शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

गांव में है शांति का माहौल

स्थानीय निवासी बृजपाल सिंह विनोद सहित आदि ग्रामीणों का कहना है कि ऑनर किलिंग का यह मामला दोनों घर के बराबर का है. प्रेमी प्रेमिका दोनों पास पास के घर में ही रहते थे. दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था. रात 2 बजे प्रेमी प्रेमिका के घर मिलने पहुंच गया था. जहां प्रेमिका के घर वालों ने आपत्तिजनक हालत में प्रेमी को पकड़ लिया था. उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया था. वर्तमान में पुलिस मौजूद है और गांव में शांति का माहौल बना हुआ है. पुलिस फ़ोर्स मौजूद है. इसके साथ ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौजूद है. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है.

तीनो को भेजा जेल

गुरुवार की सुबह काजल के शव का मझोला थाने के पास गागन नदी में अंतिम संस्कार हुआ तो अरमान का शव स्वजन गांव के कब्रिस्तान में ले गए. जहां शव को सुपुर्दे खाक किया गया. उधर काजल के पिता के शिकायती पत्र पर पुलिस ने मृतक अरमान के खिलाफ भी युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने आरोपित तीनों भाई सतीश, रिंकू और राजाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

दोनों के पास में थे घर, रात को काजल के कमरे में पहुंचा अरमान, फिर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *