नोएडा अथॉरिटी में ‘कमीशन’ का खेल! एक तरफ इंजीनियर की मौत, दूसरी तरफ रिश्वत मांगते अफसर का वीडियो वायरल
Last Updated:
Noida Authority Corruption Video: नोएडा में भ्रष्टाचार की गहराई को उजागर करता एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नोएडा अथॉरिटी के भीतर कथित कमीशनखोरी का खेल खुलकर सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रोजेक्ट इंजीनियर के कमीशन की कथित बातचीत ने पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यह मामला दिखाता है कि विकास के नाम पर किस तरह नियमों और जवाबदेही को दरकिनार किया जा रहा है, और कैसे रसूख के बल पर अधिकारी कार्रवाई से बचे रहते हैं.
नोएडा: यूपी स्थित नोएडा में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसकी गहराई को उजागर करता एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक तरफ जहां पूरा शहर होनहार इंजीनियर युवराज मेहता की दर्दनाक मौत से सदमे में है, वहीं नोएडा अथॉरिटी के भीतर चल रहे ‘कमीशनखोरी’ के गंदे खेल का पर्दाफाश हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंजीनियर गौरव बंसल कथित तौर पर 16 प्रतिशत कमीशन की सेटिंग करते नजर आ रहे हैं. यह खुलासा बताता है कि जब जिम्मेदार अधिकारी नोटों की गड्डी गिनने में व्यस्त हों, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहती है.
16% कमीशन की डिमांड
वायरल वीडियो में नोएडा प्राधिकरण के प्रोजेक्ट इंजीनियर गौरव बंसल को स्पष्ट रूप से रिश्वत और कमीशन की बात करते सुना जा सकता है. हालांकि, यह वायरल वीडियो कब का है, इस बात की पुष्टि न्यूज़18 नहीं करता. सूत्रों के मुताबिक, नोएडा प्राधिकरण में रिश्वत और कमीशन का यह खेल लंबे समय से चल रहा है. सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि गौरव बंसल का तबादला कई साल पहले कई बार किया जा चुका है, लेकिन अपने ऊंचे रसूख और राजनैतिक पकड़ के कारण वह आज भी नोएडा प्राधिकरण के एक महत्वपूर्ण पद पर जमे हुए हैं. आखिर किसके संरक्षण में ट्रांसफर के आदेशों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया? यह सवाल अब पूरी अथॉरिटी की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर रहा है.

#नोएडा प्राधिकरण में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर ,प्रोजेक्ट इंजीनियर गौरव बंसल का वीडियो वायरल ,जिसमें वह 16 प्रतिशत केवल कमीशन की बात स्वीकार कर रहे हैं, बल्कि इसे “सिस्टम का हिस्सा” बताने की कोशिश भी करते नजर आ रहे हैं। #Noida #Authority @CMOfficeUP@UPGovt@NandiGuptaBJP… pic.twitter.com/W8mP7oB50N