नोएडा मेट्रो के कैलेंडर पर विवाद, बिना अनुमति के छापी गईं अधिकारियों की फोटो
Last Updated:
NMRC ने यह कैलेंडर अन्य सरकारी विभागों, मंत्रालयों और संस्थानों में भी भेजा है. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन शहरी आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के तहत काम करती है और इसकी स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी.
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के साल 2026 के ऑफिशियल कैलेंडर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. आरोप है कि कैलेंडर में अधिकारियों की तस्वीरें उनकी अनुमति के बिना छाप दी गईं. NMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) लोकेश एम ने कहा कि अप्रैल महीने के कैलेंडर में उनकी तस्वीर बिना उनकी सहमति के प्रकाशित की गई हैं. उन्होंने 6 अप्रैल 2025 को इस मामले में सीईओ को ई-मेल भेजकर आपत्ति जताई थी. इतना ही नहीं एमडी का ये भी कहना है कि इसके लिए उन्हें पहले से कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी.
बिना अनुमति के लगाई गईं फोटो
वहीं, जुलाई महीने के कैलेंडर में कार्यकारी निदेशक महेंद्र प्रसाद की भी दो तस्वीरें छपी हैं. महेंद्र प्रसाद, जो 2024 बैच के IAS अधिकारी हैं, उन्होंने बताया कि उनकी तस्वीरें भी बिना अनुमति के लगाई गईं. एक फोटो में वे मेट्रो कॉरिडोर के पास और दूसरी में मंच पर दिखाई दे रहे हैं.
तस्वीरें लगाना सही नहीं
महेंद्र प्रसाद ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि आधिकारिक कैलेंडर में तस्वीरें लगाने का क्या आधार था. उनका कहना है कि किसी सरकारी कैलेंडर में अधिकारियों की तस्वीरें लगाना उचित नहीं है.
बता दें कि NMRC ने यह कैलेंडर अन्य सरकारी विभागों, मंत्रालयों और संस्थानों में भी भेजा है. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन शहरी आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के तहत काम करती है और इसकी स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें