नौकरी की तलाश अब खत्म! 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, जानें कहां

0
नौकरी की तलाश अब खत्म! 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, जानें कहां


Last Updated:

अगर आप 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास हैं और 18 से 35 साल की उम्र के बीच हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है. सहारनपुर में 12 अगस्त को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी कंपनियों की ओर से साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. आइए जानते है पूरी डिटेल्स….

10वीं और 12वीं पास कर चुके छात्रों के लिए रोजगार का अवसर है क्योंकि सहारनपुर में एक बार फिर से रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें भारी संख्याओं में छात्रों को विभिन्न कंपनियों के द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा.

NEWS18

सहारनपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 12 अगस्त 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 02 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी.

NEWS18

सहायक निदेशक सेवायोजन ने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो 10वीं, 12वीं, आईटीआई इत्यादि पास और 18 से 35 साल की आयु के हों, तो 12 अगस्त को सुबह 10: 00 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं.

NEWS18

पढ़ाई-लिखाई करने के बाद रोजगार के लिए तरस रहे युवा प्रतिभागी इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने से पहले rojgaarsangam.up.gov.in और ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है.

NEWS18

आपको बता दें कि सरकार की ओर से समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है. वहीं, पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी देना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है. रोजगार मेले में प्राइवेट कंपनियां प्रतिभाग करती हैं और अभ्यर्थियों का चयन उनके एजुकेशन के आधार पर किया जाता है.

NEWS18

सहारनपुर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगने जा रहे रोजगार मेले में हर बार हजारों युवाओं को रोजगार मिलता है. इस बार भी निजी दो कंपनियां इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर रहे युवाओं का चयन करेंगी.

NEWS18

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है. इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए युवाओं की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, बीए, बी.कॉम, बी.एससी एवं एम.एससी निर्धारित की गई है.

NEWS18

12 अगस्त को आयोजित होने वाले रोजगार मेले में अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होता. यह पूरी तरह से निशुल्क होता है. बस छात्र को सरकारी साइट पर जाकर आवेदन करना होता है और मेले में उपस्थित होकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है.

homecareer

नौकरी की तलाश अब खत्म! 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, जानें कहां



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *