पहचान नहीं पाओगे गाजियाबाद…नगर निगम लेकर आया धांसू स्कीम, 180000000 की लागत ये काम होने तय

0
पहचान नहीं पाओगे गाजियाबाद…नगर निगम लेकर आया धांसू स्कीम, 180000000 की लागत ये काम होने तय


Last Updated:

Ghaziabad News : गाजियाबाद अब नये तेवर और कलेवर में दिखेगा. जल्द यहां करोड़ोंं रुपये से ऐसा काम शुरू होगा, जो शहर की पहचान बन जाएगा. एंट्री करते ही खुद अपनी कहानी बताएगा, लेकिन कैसे…आइये जानते हैं.

यूपी गेट से शहर में एंट्री अब होगी खास, बनेगा भव्य प्रवेश द्वार
गाजियाबाद. दिल्ली से सटा और यूपी का चर्चित शहर गाजियाबाद अब नया रूप लेने जा रहा है. नगर निगम ने शहर को और बेहतर व आकर्षक बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये की सौंदर्यकरण योजना पर काम शुरू कर दिया है. इसमें प्रमुख चौराहों और एंट्री प्वाइंट को खास अंदाज में सजाया जाएगा. इस योजना का उद्देश्य गाजियाबाद को एक आधुनिक और आकर्षक रूप देना है ताकि आगंतुकों पर शहर की गहरी छाप पड़े. योजना की शुरुआत यूपी गेट से होगी. यहां एक भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा, जिसे इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह न केवल शहर का स्वागत बिंदु बने बल्कि गाजियाबाद की नई पहचान का प्रतीक भी हो.

ये चीजें भी बनाई जाएंगी

तीगड़ी गोल चक्कर, हिंडन एलिवेटेड चौराहा और 5-6 अन्य प्रमुख स्थानों को भी इस सौंदर्यकरण योजना में शामिल किया गया है. इन स्थानों पर भव्य आकृतियां और सजावटी संरचनाएं स्थापित की जाएंगी, जो उन्हें केवल ट्रैफिक पॉइंट से आगे बढ़ाकर लैंडमार्क डेस्टिनेशन बनाएंगी. निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, चयनित स्थलों के लिए आर्किटेक्ट्स की ओर से डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं. शुरुआती सैंपल्स पर काम चल रहा है और जल्द ही इन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा.

फूले नहीं समा रहे लोग

अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद गाजियाबाद की विज़ुअल अपील पूरे एनसीआर में अलग पहचान बनाएगी. महापौर सुनीता दयाल कहती हैं कि गाजियाबाद अब ग्रेटर गाजियाबाद की दिशा में आगे बढ़ रहा है. शहर के विकास के साथ उसकी छवि को भी परिभाषित करना आवश्यक है. स्वच्छता और सौंदर्य दोनों का संतुलन ही गाजियाबाद को नई पहचान देगा. स्थानीय लोगों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. निगम का कहना है कि यह केवल पहला चरण है. आने वाले समय में और भी प्रमुख स्थानों को इस अभियान में जोड़ा जाएगा.

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

पहचान नहीं पाओगे गाजियाबाद…180000000 की लागत ये काम होने तय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *