पहली बार कैसे उगाएं स्ट्रॉबेरी? बाराबंकी के इस किसान ने बताया सबसे आसान तरीका, 2 महीने में सालभर जितनी कमाई
Last Updated:
How to grow strawberry : स्ट्रॉबेरी सर्दियों की फसल है लेकिन इसकी मांग पूरे साल रहती है. प्रगतिशील किसान इसकी खेती से खूब पैसे पीट रहे हैं. रबी सीजन की दूसरी फसलों के मुकाबले इसे उगाना भी आसान है और इसमें मुनाफा भी ज्यादा है. स्ट्रॉबेरी उगाने वाले किसान स्मार्ट कृषक माने जाते हैं. आइये ऐसे ही एक किसान से इसे उगाने का सबसे आसान तरीका जानते हैं.
बाराबंकी. किसान अब पारंपरिक खेती के बजाय वैकल्पिक फसलों की ओर रुख कर रहे हैं, जो उनके लिए आर्थिक रूप से अधिक लाभदायक साबित हो रही है. इसी क्रम में स्ट्रॉबेरी की खेती किसानों के लिए मुनाफे का सौदा बन गई है. धान और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों की खेती कम करके किसान अब फलों और मौसमी सब्जियों की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. यह बदलाव उन्हें कम समय में बेहतर मुनाफा कमाने का मौका दे रहा है. स्ट्रॉबेरी एक ऐसी फसल है जो बाजार में अच्छी कीमत पर बिकती है. बाराबंकी के बसबरौली गांव के रहने वाले किसान सत्येंद्र वर्मा भी स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहे हैं. आज वे करीब 2 एकड़ से ज्यादा जमीन पर स्ट्रॉबेरी की खेती कर एक फसल पर 5 से 6 लाख रुपये मुनाफा कमा रहे हैं.
काम आती हैं ये दो विधियां
किसान सतेंद्र वर्मा बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी की खेती हम 10-12 साल से कर रहे हैं. स्ट्रॉबेरी की खेती सर्दियों में होती है. इस समय हमारे पास करीब दो एकड़ से ज्यादा में स्ट्रॉबेरी की खेती हो रही है. लागत एक एकड़ में 2 से 3 लाख रुपये आती है. ड्रिप मल्च, कीटनाशक, खाद, लेबर आदि का खर्च थोड़ा ज्यादा आ जाता है. इस समय हमारी स्ट्रॉबेरी निकल रही और अच्छे रेट में बिक रही है. मुनाफा एक फसल पर 5 से 6 लाख रुपए तक हो जाता है. इसकी खेती हम मल्चिंग और ड्रिप विधि से करते हैं. इससे हमारी फसल की पैदावार अच्छी होती है. रोग लगने का खतरा कम रहता है. फल को तोड़ने में भी आसानी होती है.
कैसे तैयार करें खेत
किसान सतेंद्र बताते हैं कि स्ट्रॉबेरी उगाने के लिए पहले खेत की गहरी जुताई की जाती है. मिट्टी को भुरभुरा बनाया जाता है. फिर इसमें सड़ा हुआ गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाते हैं. खेत में ड्रिप सिंचाई की व्यवस्था हो तो पानी की बचत के साथ फलन क्षमता भी दोगुनी हो जाती है. स्ट्रॉबेरी को धूल-मिट्टी से बचाने के लिए मल्चिंग बहुत कारगर है। इससे फलों की चमक बनी रहती है. स्ट्रॉबेरी लगाने के महज 2 महीने बाद फ्रूटिंग होने लगती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें