पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, धूं-धूं कर जली कार, 5 लोगों की हुई मौत
Last Updated:
Barabanki Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपस में दो कार टकरा गई. इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 लोग घायल हो गए. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी वैगन आर कार में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी.
बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपस में दो कार टकरा गई. इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं 6 लोग घायल हो गए. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़ी वैगन आर कार में तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जोरदार टक्कर मार दी. घटना के समय वैगन आर कार में सवार कुछ लोग बाहर खड़े थे जबकि कुछ अंदर बैठे थे. टक्कर इतनी तेज थी कि वैगन आर करीब दो सौ मीटर दूर जाकर रुकी और उसमें आग लग गई. वैगन आर सवार पांच लोगों की मौत बताई जा रही है. जबकि ब्रेजा कार के छह लोगों के घायल होने की जानकारी है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें