प्रतापगढ़ का ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार, लाखों के ड्रग्स बरामद, 48 घंटे रिमांड में चौंकाने वाले खुलासे
Last Updated:
Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में दबंग ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह को पुलिस ने ड्रग्स के बड़े मामले में गिरफ्तार किया है. रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं.
प्रतापगढ़ में ड्रग माफिया ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह गिरफ्तार. रिमांड के दौरान पुलिस ने सुशील सिंह के घर, प्लाट और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी में उनके मैरिज हाल के सामने जमीन के अंदर छुपाए गए लाखों रुपए के नशीले पदार्थ बरामद किए गए. पुलिस ने कुल 34.10 ग्राम एमडी (नशीला पदार्थ) कब्जे में लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपए है. साथ ही, फायरिंग केस में प्रयुक्त लग्जरी कार भी लखनऊ के एक अपार्टमेंट की पार्किंग से बरामद की गई.
बताया जा रहा है कि सुशील सिंह अपने साथी लवी शंकर मिश्रा के साथ मिलकर इस गोरखधंधे को चला रहा था. 21 जुलाई को उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में फायरिंग कर दो सगे भाइयों को घायल कर दिया था, जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी. पुलिस ने बताया कि सुशील सिंह हरियाणा और महाराष्ट्र पुलिस के रडार पर भी है, जहां उनके खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज हैं.
हरियाणा में उनके साथी लवी मिश्रा जेल में बंद है, जबकि महाराष्ट्र में भी वह कई फ्रॉड केस में फंसे हुए हैं. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को क्षेत्र में ड्रग्स माफिया के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे हजारों युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकेगा.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.