फिरोजाबाद में युवाओं का नया जुनून, पेट्रोल छोड़ ई-बाइक्स की ओर रुझान, जानें हकीकत
Last Updated:
Firozabad Latest News : बदलते समय के साथ युवाओं की पसंद में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब पेट्रोल बाइक की जगह इलेक्ट्रिक बाइक युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है. फिरोजाबाद में ई-बाइक्स के शोरूम पर नई डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और कम खर्च वाली इलेक्ट्रिक बाइक युवाओं को आकर्षित कर रही हैं. कम कीमत और पेट्रोल की बचत इसकी लोकप्रियता की बड़ी वजह बन रही है.
फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवाओं के बीच इलेक्ट्रिक बाइक्स को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. बढ़ते पेट्रोल के दाम और रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए अब युवा ई-बाइक्स को ज्यादा किफायती विकल्प मान रहे हैं. कम चार्जिंग खर्च और मेंटेनेंस की आसान व्यवस्था के चलते यह बाइक्स तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं.
नई डिजाइन और एडवांस फीचर्स ने बढ़ाई मांग
मोड़ा नेशनल हाईवे किनारे स्थित इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम के संचालक टिंकू यादव ने बताया कि उनके शोरूम पर मिलने वाली ई-बाइक्स नई डिजाइन और आकर्षक लुक के साथ उपलब्ध हैं. इन बाइक्स में जीपीएस सिस्टम, सिक्योर्ड मोड और हॉलिडे मोड जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा सफेद एलईडी लाइट, बेहतर इंडिकेटर सिस्टम और मजबूत बॉडी युवाओं को खूब पसंद आ रही है.
एक चार्ज में 90 किलोमीटर तक का सफर
ई-बाइक्स की सबसे बड़ी खासियत इसकी शानदार बैटरी क्षमता है. शोरूम संचालक के अनुसार यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 90 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है. रोजाना कॉलेज, ऑफिस या घूमने-फिरने वाले युवाओं के लिए यह बाइक बेहद फायदेमंद साबित हो रही है.
कम कीमत में बेहतर विकल्प
पेट्रोल बाइक्स की तुलना में ई-बाइक्स काफी सस्ती भी हैं. फिरोजाबाद में उपलब्ध इन ई-बाइक्स की कीमत करीब 95 हजार रुपए रखी गई है. इस कीमत में बीमा और अन्य जरूरी वारंटी सुविधाएं भी शामिल हैं. यही वजह है कि मध्यम वर्ग के युवा भी आसानी से इसे खरीद पा रहे हैं.
पांच साल की बैटरी वारंटी
ई-बाइक्स की बैटरी को लेकर युवाओं की चिंता को भी दूर किया गया है. इन बाइक्स में बैटरी पर 5 साल की वारंटी दी जा रही है. इससे ग्राहकों को लंबे समय तक किसी अतिरिक्त खर्च की चिंता नहीं रहती. कम मेंटेनेंस और लंबी वारंटी ई-बाइक्स को और भरोसेमंद बनाती है.
हर महीने हजारों रुपए की बचत
ई-बाइक्स का सबसे बड़ा फायदा पेट्रोल की बचत है. शोरूम संचालक के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक इस्तेमाल करने से हर महीने करीब 3 से 4 हजार रुपए तक की पेट्रोल बचत हो जाती है. बढ़ती महंगाई के दौर में यह बचत युवाओं के लिए बड़ा आकर्षण बन रही है.
बढ़ती बिक्री से साफ हो रहा ट्रेंड
फिरोजाबाद में ई-बाइक्स की बिक्री लगातार बढ़ रही है. युवाओं के साथ-साथ अब नौकरीपेशा लोग भी इलेक्ट्रिक बाइक्स की ओर रुख कर रहे हैं. यह साफ संकेत है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल बाइक्स की जगह ले सकते हैं और पर्यावरण के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प साबित होंगे.