बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट

0
बदायूं में छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, बलिया में स्वर्ण व्यापानी से 10 लाख की लूट


यूपी समाचार लाइवः उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में पुलिस ने अवैध असलहे के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक की पहचान गौरव प्रताप सिंह के रूप में हुई है. गौरव के पास से पुलिस को 1 अवैध तमंचा और 2 कारतूस मिला है. पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. पकड़े गए आरोपी पर पहले से पांच मुकदमे हैं. बताया जा रहा है कि गौरव का आपराधिक इतिहास भी रहा है. जालौन की कैलिया थाना पुलिस ने रतनपुरा मोड़ के पास से गौरव को गिरफ्तार किया है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

15 अगस्त पर देशभक्ति के रंग में रंगा मेरठ का थाना, पुलिसकर्मियों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

15 अगस्त के मौके पर देशभर में आजादी का जश्न मनाया गया. इस दौरान पुलिसकर्मियों के डांस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. अब मेरठ के फलावदा थाने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें थाने का पूरा स्टाफ देशभक्ति के गानों पर झूमता नजर आ रहा है. पुलिसकर्मियों के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (EMO) डॉ. शेर सिंह और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने अरुण का इलाज शुरू किया. डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए तुरंत एंटी-वेनम देना शुरू किया. डॉक्टर के मुताबिक, अरुण के शरीर में सांप के जहर का गंभीर असर दिखाई दे रहा था. सामान्य तौर पर सांप के काटने के मामलों में कम मात्रा में एंटी-वेनम की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन अरुण की हालत को देखते हुए करीब दो घंटे में कुल 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन लगाए गए.

प्रयागराज में तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुट भिड़े, युवक के हाथ में दिखा देशी बम; जान से मारने की धमकी का आरोप

प्रयागराज में तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक के हाथ में देशी बम था और वह दूसरे युवक को बम से जान से मारने की धमकी दे रहा था. पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. मामला सिटी जोन के कुलभास्कर कॉलेज के सामने का बताया जा रहा है.

महोबा में 19 साल के किन्नर का शव फंदे से लटका मिला, 20 दिन पहले किराए पर लिया था कमरा, हत्या का शक

महोबा में एक 19 वर्षीय किन्नर का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि उसने करीब 20 दिन पहले ही यह कमरा किराए पर लिया था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है.

संभल में 66वें कल्कि महोत्सव का शुभारंभ, 12 राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, शाम को निकलेगी गारुड़ि शोभायात्रा

संभल में कल्कि विष्णु मंदिर पर 66वें कल्कि महोत्सव का शुभारंभ हो गया है. महोत्सव में शामिल होने के लिए देश के 12 राज्यों से श्रद्धालु संभल पहुंचे हैं. कल्कि मंदिर समिति और कल्कि निष्कलंक दल की ओर से हर साल इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. महोत्सव के दौरान शाम को गारुड़ि शोभायात्रा निकाली जाएगी.

Mahoba News: महोबा में क्रेसर से घर लौट रहे मजदूर की नाले में डूबने से मौत

महोबा जिले में क्रेसर से घर लौट रहे 45 वर्षीय मजदूर की उफनते नाले में डूबने से मौत. नाला पार करते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में बहा मजदूर. ​सुबह नाले में मिला मजदूर का शव. रात भर घर न पहुंचने पर परिजन कर रहे थे तलाश. ​3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया. पत्नी बदहवास. ​पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कबरई थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी. कबरई थाना क्षेत्र के छानीकलां गांव की घटना.

Bahraich News: मजदूरी न करने पर मिली तालिबानी सजा, युवक की मौत

बहराइच जिले में मजदूरी करने से मना करने पर मिली तालिबानी सजा. 5 लोगों ने युवक की जमकर की पिटाई. घायल युवक की ईलाज के दौरान बहराइच मेडिकल कालेज में हुई मौत. पुलिस ने 3 नामजद 2 अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा किया दर्ज. देहात कोतवाली क्षेत्र के चिलवरिया इलाके की घटना.

Chitrakoot News: चित्रकूट में युवक पर गिरी आकाशीय बिजली

चित्रकूट जिले में घर जा रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की झुलसकर हुई मौत. घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम. पहाड़ी थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला.

Etawah News: इटावा में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इटावा जिले में ब्यूटिशियन कोमल मिश्रा आत्महत्या प्रकरण में पुलिस का बड़ा एक्शन. अब तक दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार. आत्महत्या करने को उकसाने के मामले में दो आरोपी महिलाएं गिरफ्तार. इससे पहले एक आरोपी अभिषेक गिरफ्तार किया जा चुका है. 21 जुलाई को 26 वर्षीय कोमल मिश्रा ने वृंदावन कॉलोनी में फांसी लगा दी थी जान. जान देने से पहले सुसाइड वीडियो नोट किया था मोबाइल में कैद. पांच लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने का बताया था जिम्मेदार. इटावा के सिविल लाइन इलाके की वृंदावन कॉलोनी का मामला.

Fatehpur News: फतेहपुर में बदमाशों का हुआ एनकाउंटर

फतेहपुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़. एनकाउंटर में एक बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली. पुलिस ने दो बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा. घायल सुमित उर्फ ज्वाला को अस्पताल में कराया गया भर्ती. आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस 20 हजार रुपए कैश बरामद. चोरी के चांदी के जेवरात और बाइक भी बरामद. आरोपी सुमित, शोमिल और निहाल के खिलाफ दर्ज 10 से अधिक मुकदमें. चांदपुर और जहानाबाद की संयुक्त टीम से अमौली के पास हुई मुठभेड़.

Sonbhadra News: सोनभद्र में नाले में मिली युवक की लाश

सोनभद्र जिले में नाले में मिला अज्ञात युवक का शव. रामपुर बरकोनिया थाने से करीब 700 मीटर दूर पानी में पड़ा मिला युवक का शव. मृतक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही. शव मिलने की सूचना पर मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़. युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी. ग्रामीणों ने हत्या कर शव नाले में फेंके जाने की जताई आशंका. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट. रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के कुंडी नाला का मामला.

Badaun News: बदायूं में 7 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

बदायूं जिले में भीषण गर्मी के चलते खाना खाने के बाद 7 छात्राओं की बिगड़ी तबियत. कई दिनों से समरेर के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय में नहीं आ रही है बिजली. छात्राओं को समरेर के chc पर कराया गया भर्ती. 5 छात्राओं को परिजनो ने प्राइवेट अस्पताल बच्चों को कराया भर्ती. दो छात्राओं की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती. गर्मी और खाना खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ने का अंदेशा. एसडीएम दातागंज ने नायब तहसीलदार को जांच के लिए मौके पर भेजा. परिजनों का आरोप बच्चों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रहीं हैं.

दातागंज के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय बालिका विद्यालय समरेर का मामला ।

Kanpur Encounter News: कानपुर में लूट और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर

कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के मुमताज़ लूट हत्याकांड में पुलिस ने दूसरे आरोपी को अरेस्ट किया. पुलिस से मुठभेड़ में मुख्य आरोपी रानू ऊर्फ सुहेल के दोनों पैरों में लगी गोली. घायल आरोपित को उपचार के लिए कराया गया भर्ती. लूट के इरादे से घुसे आशीष और रानू ने लूट कर मुमताज़ की गैरइरादतन हत्या की थी. आशीष की पहले हो चुकी है गिरफ्तार. लूट के दौरान पहचान उजागर होने पर आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या की थी. चेकिंग के दौरान डीसीपी और एडीसीपी साउथ टीम से मुठभेड़ के बाद आरोपी अरेस्ट. लूट हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को दिया गया पुरस्कार. डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने दी जानकारी.

Lucknow News: लखनऊ के आलमबाग इंडस्ट्रियल एरिया में पेंट फैक्ट्री में आग

लखनऊ के आलमबाग इंडस्ट्रियल एरिया में पेंट फैक्ट्री में देर रात लगी भीषण आग. सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा. SDRF को भी बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं. आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक.

Jalaun News: जालौन में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जालौन में ससुराल पहुंचे 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत. कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर गांव का मामला. मृतक सुरेन्द्र कुमार निवासी जिगनी चिकासी बताया जा रहा. पत्नी से मिलने ससुराल आया था युवक. मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया गंभीर आरोप. पत्नी के किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग होने का भी परिजनों ने लगाया आरोप. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी.

Barabanki Encounter News: बाराबंकी में पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर

बाराबंकी जिले में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़. चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल से भाग रहे बदमाश दलबाग़ सिंह से हुई मुठभेड़. बदमाश दालबाग़ सिंह द्वारा पुलिस टीम पर की फायरिंग. पुलिस द्वारा फायरिंग मे बदमाश के पैर मे लगी गोली. बदमाश के पास से दो मोबाइल, मोटर साईकिल,एक अवैध तमंचा,एक जिन्दा और खोखा कारतूस. 315 बोर पुलिस ने किया बरामद. थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के कठोलिया पुल से छेदा रोड के पास हुई मुठभेड़.

Etawah Murder News: इटावा में बर्थडे की पार्टी से लौट रहे युवक की मौत

इटावा जिले में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे युवक की गोली मार कर हत्या. हत्या की वारदात से इलाके में मचा हड़कंप. पिछले दिनों हुए विवाद में हत्या की जताई जा रही है आशंका. पुलिस अधिकारी जांच में जुटे. इटावा जिले में जसवंतनगर इलाके के पीपरीपुरा गांव की घटना.

बीजेपी नेता का बड़ा हमला, कहा- मेलोनी राहुल गांधी की मामा की लड़की लगती हैं

लखीमपुर खीरी जिले में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हैं. मेलोनी राहुल गांधी की मामा की लड़की लगती हैं. इस नाते वो राहुल की छोटी बहन हुईं. उन पर अभद्र टिप्पणी करना गलत है, 2027 में पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी.

Jalaun News: जालौन में शख्स ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जालौन में 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान. कालपी कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव की घटना. घर के पीछे बीम से दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी. परिजनों ने फंदे से नीचे उतारा. तब तक हो चुकी थी मौत. घटना से परिवार में मचा कोहराम. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल. मृतक गंगाचरण के चार बेटों के सिर से उठा पिता का साया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल नहीं हो सका खुलासा. कालपी कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *