बरेली की दानिया खान ने शादी के बाद पिता पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो अपलोड कर दी ये सफाई

0
बरेली की दानिया खान ने शादी के बाद पिता पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो अपलोड कर दी ये सफाई


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Muslim girl marry Hindu boy news: बदलते दौर और शिक्षित होते माहौल में अब दूसरे धर्म और जाति में शादी करने को गलत नजरिए से नहीं देखा जाता. हालांकि, अभी भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो….

X

दानिया खान 

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के प्रेमनगर की एक मुस्लिम लड़की दानिया खान सुर्खियों में है. दानिया ने पहले एक हिंदू लड़के से प्रेम किया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया. प्रेमिका दानिया ने इस्लाम धर्म छोड़ कर हिंदू धर्म अपना लिया और अपने प्रेमी से शादी कर ली. इसकी जानकारी जब दानिया के परिजनों को लगी तो उन्होंने लड़के पर अपहरण का केस दर्ज कर दिया. यह खबर सुर्खियों में तब आई जब लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर अपने प्रेमी और हिंदू लड़के से शादी करने की बात बताई. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के परिवार वालों को ट्रोल किया जा रहा है.

वीडियो में लड़की कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है. लड़की ने शादी की डेट 8 फरवरी 2025 बताई है. इसके साथ ही उसने अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए कहा कि अगर हमें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे पापा होंगे और पुलिस होगी. दानिया ने कहा कि पुलिस मेरे परिवार वालों के साथ मिली हुई है. वीडियो के आखिर में लड़की ने अपने परिवार वालों से कहा कि हमें परेशान करना बंद कर दें और केस वापस ले लें.

इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उसके परिजनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया. इसके जवाब में दानिया खान ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो अपलोड की है. दूसरी वीडियो में दानिया ने अपने परिवार वालों को क्लीन चिट देते हुए कहा कि मैंने अपनी मर्जी से शादी की है. मैं बहुत खुश और सेफ हूं. इसमें मेरे परिवारवालों का कोई हाथ नहीं है. इसके साथ ही लड़की ने कहा कि हमारे परिवारवालों ने मेरी अच्छी परवरिश की है. उन्हें खामखा ट्रोल न किया जाए.

दरअसल बरेली की रहने वाली दानिया खान एक हिंदू लड़के से मोहब्बत करती थी. दोनो ने अपनी रजामंदी से शादी कर ली है. खबर के मुताबिक, दानिया इस्लाम धर्म छोड़ कर हिंदू बन गई हैं. जब दानिया के परिवार वालों ने पुलिस में अपहरण का केस दर्ज कराया तो लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर पूरी बात बता दी. वीडियो में लड़की ने अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है और साथ ही उसने शादी की डेट भी बताई है कि उसकी शादी 8 फरवरी 2025 को हुई है. उसने अपनी सुरक्षा की चिंता करते हुए कहा कि अगर हमें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे पापा होंगे और पुलिस होगी.

homeuttar-pradesh

बरेली की दानिया ने शादी के बाद पिता पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो में दी ये सफाई



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *