बिगड़ गया मौसम, शीतलहर का ऐसा सितम, इन जिलों में बंद हो गए स्कूल

0
बिगड़ गया मौसम, शीतलहर का ऐसा सितम, इन जिलों में बंद हो गए स्कूल


Last Updated:

औरेया के जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक और सीतापुर में 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. इसके अलावा लखनऊ में भी 10 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है.

ठंड के कारण यूपी के कई जिलों में बंद हुए स्कूल.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम इस कदर जारी है कि लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है. इन्हीं परेशानियों को देखते हुए कई जिलों में जिलाधिकारियों ने स्कूलों की छुट्टी की तारीख बढ़ा दी है. गुरुवार को लखनऊ, औरेया, आगरा, कानपुर और सीतापुर में स्कूलों की छुट्टियों की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. लेकिन लखीमपुर खीरी में 12वीं, शाहजहांपुर में 12वीं और प्रयागराज में 8वीं तक पहले ही छुट्टियों का ऐलान हो चुका है.

औरेया में भी बंद हुए स्कूल
औरेया के जिलाधिकारी ने 8वीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक और सीतापुर में 10 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. इसके अलावा लखनऊ में भी 10 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की टाइमिंग बदल दी गई है. इनकी क्लास सुबह 10 बजे से तीन बजे तक चलेगा.वहीं झांसी में भी जिलाधिकारी ने 10 जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.

प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूल बंद
बीएसए ने कहा कि कक्षा एक से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए सभी सरकारी, प्राइवेट, सभी बोर्ड के विद्यालयों के छात्रों का अवकाश रहेगा. शीतलहर और घने कोहरे के कारण जिलेभर के 12वीं तक के सभफी बोर्ड के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं की 10 जनवरी तक छुट्टी कर दी गई है. जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक इस अवधि में टीचर और दूसरे स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे.

कानपुर में भी स्कूल हुए बंद
इसके अलावा कानपुर में भीषण सर्दी के कारण आठवीं तक के सभी स्कूलों को डीएम ने बंद कर दिया है. डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कानपुर में अत्यधिक सर्दी, शीतलहर और घने कोहरे के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 8 तक के समस्त बोर्ड के स्कूलों को 10 जनवरी तक शीत अवकाश घोषित किया जाता है.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

बिगड़ गया मौसम, शीतलहर का ऐसा सितम, इन जिलों में बंद हो गए स्कूल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *