ब्राह्मण जहां इकट्ठा होते हैं वहां… पहले आवास पर मीटिंग, अब ऐसा ट्वीट

0
ब्राह्मण जहां इकट्ठा होते हैं वहां… पहले आवास पर मीटिंग, अब ऐसा ट्वीट


Last Updated:

कुशीनगर से बीजेपी विधायक पीएन पाठक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. पहले इनके आवास पर बीजेपी ब्राह्मण विधायकों की बैठक हुई तो अब उन्होंने एक ट्वीट कर बवाल खड़ा कर दिया है. सवाल यह है कि इस तरह के ट्वीट से पीएन पाठक दिखाना क्या चाहते हैं.

बीजेपी विधायक पीएन पाठक.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों जाति विशेष की बैठकों से सियासी बवाल मचा हुआ है. हाल ही में भाजपा के ब्राह्मण विधायकों ने एक बैठक की, जिसके बाद एक नई परिभाषा गढ़ी जाने लगी. इस बीच बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने ट्वीट कर फिर हंगामा खड़ा कर दिया. पीएन पाठक वही विधायक हैं, जिनके आवास पर विधायकों की बैठक हुई थी.

‘जहां ब्राह्मण होते हैं वहां…’
उन्होंने ट्वीट कर कहा है, ‘जय श्री राम जय सनातन जय भाजपा. सनातन परंपरा में ब्राह्मण को समाज का मार्गदर्शक, विचारक और संतुलनकर्ता माना गया है. जहां ब्राह्मण एकत्र होता है, वहां ज्ञान, विवेक और चिंतन का मंथन होता है, जो हिंदू अस्मिता को सशक्त बनाता है. उसका धर्म समाज को जोड़ना है, विभाजन नहीं.’ बता दें कि ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष ने सख्त आदेश देते हुए कहा था कि इस तरह की बैठकें पार्टी लाइन से बाहर का फैसला है और ऐसा नहीं होना चाहिए.

कौन हैं पीएन पाठक
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बीच लखनऊ में ब्राह्मण विधायकों की सहभोज बैठक ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी थी. इस बैठक की मेजबानी करने वाले कुशीनगर से बीजेपी विधायक पंचानंद पाठक (पीएन पाठक) अब सुर्खियों में छाए हुए हैं. पिछले विधानमंडल के मानसून सत्र में ठाकुर विधायकों द्वारा ‘कुटुंब परिवार’ नाम से आयोजित बैठक की यादें ताजा करते हुए इस बार ब्राह्मण विधायकों की एकजुटता ने चर्चा का केंद्र बना दिया है.

45 से 50 विधायक बैठक में थे शामिल
जानकारी के अनुसार, कुशीनगर विधायक पंचानंद पाठक के लखनऊ स्थित आवास पर पूर्वांचल और बुंदेलखंड क्षेत्र के लगभग 45 से 50 ब्राह्मण विधायकों ने सहभोज में हिस्सा लिया. इस आयोजन को सामाजिक एकता और विचार-विमर्श के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे जातीय समीकरणों को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

ब्राह्मण जहां इकट्ठा होते हैं वहां… पहले आवास पर मीटिंग, अब ऐसा ट्वीट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों