“मसाला पीसता, पैक करता और बेचने निकल जाता…”, चित्रकूट के ब्रजेश ने कैसे बनाया खुद का ब्रांड, जानें सीक्रेट

0
“मसाला पीसता, पैक करता और बेचने निकल जाता…”, चित्रकूट के ब्रजेश ने कैसे बनाया खुद का ब्रांड, जानें सीक्रेट


Last Updated:

Success Story : ब्रजेश आज प्रिया मसाले ब्रांड के मालिक हैं, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद संघर्षपूर्ण रही. कभी वे शहरों की फैक्ट्रियों में काम किया करते थे. पिता की मौत के बाद उन्हें गांव लौटना पड़ा. घर की हालत कमजोर थी.

चित्रकूट. कहते हैं अगर इंसान के भीतर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो वह किसी भी मंजिल को हासिल कर सकता है. ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है चित्रकूट जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले ब्रजेश त्रिपाठी की. उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें आज मसाले की दुनिया में एक बड़ा नाम बना दिया है. ब्रजेश त्रिपाठी आज प्रिया मसाले ब्रांड के सफल व्यापारी हैं, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद संघर्षपूर्ण रही. कभी वह अपने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए शहरों में फैक्ट्री में काम किया करते थे. पिता की मृत्यु के बाद घरेलू समस्याओं और आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपने गांव लौटना पड़ा. गांव आने बाद भी हालात आसान नहीं थे. घर की हालत कमजोर थी.

नहीं थे मजदूर रखने के पैसे 

ब्रजेश मिश्रा लोकल 18 से कहते हैं कि इन्हीं हालातों के बीच मैंने ठान लिया अब मैं कुछ अपना करूंगा. तभी मैंने एक छोटे से किराए के कमरे से मसाले का काम शुरू किया. शुरुआत में पैसे इतने नहीं थे कि मजदूर रख पाएं, इसलिए खुद और अपनी पत्नी के साथ मिलकर मसाले पीसते, पैकिंग करते और फिर खुद ही बाजार में बेचने निकल जाते थे. उनका कहना है कि यह सफर आसान नहीं था, क्योंकि इलाके में पहले से ही बड़े मसाला कारोबारियों की पकड़ मजबूत थी. लेकिन मैंने हार नहीं मानी. मैंने अपने मसालों की क्वालिटी पर ध्यान दिया और जो भी एक बार हमारे मसालों का स्वाद लेता, वह दोबारा जरूर हमारे पास आता. इसी भरोसे और विश्वास ने धीरे-धीरे हमने कारोबार को आगे बढ़ाया.

दूर-दूर तक चर्चा

ब्रजेश ने बताया कि आज प्रिया मसाले न सिर्फ चित्रकूट बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में एक जाना-पहचाना नाम बन चुका है. उनके यहां अब 18 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं और यह व्यापार लगातार आगे बढ़ रहा है. ब्रजेश त्रिपाठी की यह कहानी सिर्फ व्यापार की नहीं बल्कि जज्बे और आत्मविश्वास की कहानी है. यह साबित करती है कि अगर इंसान ठान ले तो किसी भी कठिनाई को पार करके सफलता हासिल की जा सकती है.

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

“मसाला पीसकर पैक करता और बेचने निकल जाता..” ब्रजेश ने कैसे बनाया ब्रांड, जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *