महाकुंभ में भगदड़ के बाद आपका भी कोई खो गया है? तो पहुंचें इस अस्पताल,फोटो जारी

0
महाकुंभ में भगदड़ के बाद आपका भी कोई खो गया है? तो पहुंचें इस अस्पताल,फोटो जारी


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Mahakumbh Bhagdar: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद मारे गए श्रद्धालुओं की तस्वीरें स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस में लगाई गई हैं. पहचान के लिए परिजन यहां आ सकते हैं. 28-29 जनवरी की रात भगदड़…और पढ़ें

Mahakumbh News: महाकुंभ भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं की तस्वीरें जारी

हाइलाइट्स

  • महाकुंभ भगदड़ में मारे गए श्रद्धालुओं की तस्वीरें जारी की गईं
  • तस्वीरें स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम हाउस में लगाई गई हैं
  • लापता परिजनों की पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें

प्रयागराज. मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर प्रयागराज महाकुंभ मेले में भगदड़ के दौरान मारे गए श्रद्धालुओं की तस्वीरें जारी की गई हैं. ये तस्वीरें स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल कैंपस के पोस्टमार्टम हाउस में लगाई गई हैं. पोस्टमार्टम हाउस में ये तस्वीरें दो जगहों पर लगाई गई हैं. कुछ मृतकों की रंगीन तस्वीरें हैं, जबकि कुछ की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें हैं. जिन मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, उनके शव इसी पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं.

अगर आपके कोई परिजन महाकुंभ क्षेत्र से लापता हैं, तो आप पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पहले तस्वीरों से पहचान कर सकते हैं. पहचान के बाद दावा करने पर शवों से पहचान कराई जाएगी. बृहस्पतिवार की दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस में ये तस्वीरें लगाई गई हैं. इनमें उन मृतकों की भी तस्वीरें शामिल हैं, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. कुल मिलाकर, दो दर्जन से ज्यादा मृतकों की तस्वीरें लगाई गई हैं.

30 श्रद्धालुओं की हुई है मौत
गौरतलब है कि 28-29 जनवरी की रात संगम नोज के पास मची भगदड़ में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 60 लोग घायल हुए हैं. इस हादसे के बाद से कई लोगों के परिजन गायब भी बताये जा रहे हैं. जिसके बाद मेला प्राधिकरण की तरफ से मृतकों की तस्वीरें जारी की गई हैं. अपने को खोज रहे लोग खोया-पाया केंद्र के अलावा स्वरुप रानी नेहरू हॉस्पिटल जाकर भी जानकारी ले सकते हैं, ताकि यह कन्फर्म हो जाए कि उनके अपने लोग सुरक्षित हैं या नहीं.

homeuttar-pradesh

महाकुंभ में भगदड़ के बाद आपका भी कोई खो गया है? तो पहुंचें इस अस्पताल,फोटो जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों