माघ पूर्णिमा के दिन करें ये अचूक उपाय! परेशानियों से मिल जाएगी मुक्ति, सालभर बरसेगा धन

0
माघ पूर्णिमा के दिन करें ये अचूक उपाय! परेशानियों से मिल जाएगी मुक्ति, सालभर बरसेगा धन


Last Updated:

Magh Purnima 2026: अयोध्या में 1 फरवरी को माघ पूर्णिमा रविवार के दिन मनाई जाएगी. शास्त्रों के अनुसार इस दिन गंगा स्नान, सूर्य पूजा और लक्ष्मी आराधना से विशेष पुण्य मिलता है. ज्योतिषीय उपाय करने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं और जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है.

अयोध्या: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है. 1 फरवरी को माघ महीने की पूर्णिमा तिथि है, जिसे माघ पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है. इस साल माघ पूर्णिमा का संयोग रविवार के दिन बन रहा है. जिससे इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ गया है. शास्त्रों के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन की अनेक बाधाओं से मुक्ति मिलती है. ऐसी स्थिति में माघ पूर्णिमा के दिन अगर आप ज्योतिष शास्त्र द्वारा बताए गए कुछ खास उपाय करते हैं तो इससे न केवल धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होते हैं, बल्कि जीवन में आ रही तमाम तरह की परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है तो चलिए विस्तार से जानते हैं.

अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान के साथ-साथ भगवान सूर्यदेव की आराधना का विशेष महत्व है.रविवार होने के कारण सूर्य पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है.इस दिन प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए. जो लोग कल्पवास कर रहे हैं.उन्हें श्वेत वस्त्र धारण करने चाहिए और तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए. स्नान के बाद सूर्य अष्टकम का पाठ करना अत्यंत लाभकारी माना गया है. ऐसा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और धन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है.

इसके साथ ही उगते हुए सूर्य के दर्शन का भी विशेष महत्व बताया गया है.पूजन विधि में तांबे के लोटे में जल, अक्षत और पीला चंदन डालकर सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए. इसके पश्चात भगवान नारायण के अमोघ मंत्र का जाप करें और पूजा स्थल पर घी का दीपक जलाएं.इसके बाद माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा कर श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए.मान्यता है कि इससे धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होते हैं और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होती हैं.

माघ पूर्णिमा के दिन संध्या काल में माता तुलसी के समक्ष घी का दीपक प्रज्वलित करना चाहिए इसके बाद माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए उनके मंत्र का जाप करें.ऐसा करने से जीवन में व्याप्त तनाव, आर्थिक कठिनाइयों और अन्य समस्याओं से मुक्ति मिलती है. माघ पूर्णिमा का यह पावन पर्व श्रद्धा, नियम और आस्था के साथ मनाने से व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homedharm

माघ पूर्णिमा के दिन करें ये अचूक उपाय! परेशानियों से मिल जाएगी मुक्ति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *