मायावती ने अब अपने इस रिश्तेदार पर जताया भरोसा, सौंपी 4 राज्यों की कमान

0
मायावती ने अब अपने इस रिश्तेदार पर जताया भरोसा, सौंपी 4 राज्यों की कमान


Last Updated:

Lucknow News: बसपा प्रमुख मायावती ने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ को केंद्रीय कोऑर्डिनेटर बनाकर छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी है.

मायावती ने अब अपने इस रिश्तेदार पर जताया भरोसा, सौंपी 4 राज्यों की कमानबसपा प्रमुख मायावती.
लखनऊ: बसपा प्रमुख मायावती ने अपने समधी अशोक सिद्धार्थ को केंद्रीय कोऑर्डिनेटर बनाकर चार राज्यों का जिम्मा सौंपा है. मायावती से माफी मांगने के बाद अशोक की हाल ही में बसपा में वापसी हुई है. अशोक सिद्धार्थ को छत्तीसगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और गुजरात में पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है.

कौन कहां की जिम्मेदारी संभालेगा

पहले इस सेक्टर को रणधीर सिंह बेनीवाल देख रहे थे. अब बेनीवाल को सेक्टर-चार का केंद्रीय कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, जिसे अब तक डा. लालजी मेधांकर देख रहे थे. मेधांकर अब सेक्टर पांच देखेंगे, जबकि पूर्व विधायक अतर सिंह राव अब सेक्टर छह की जिम्मेदारी संभालेंगे. सेक्टर छह पहले पूर्व विधायक धर्मवीर सिंह के पास था. सेक्टर एक के पूर्व सांसद रामजी गौतम और सेक्टर दो के पूर्व सांसद राजाराम को यथावत रखा गया है.

आकाश आनंद को मिली है ये खास जिम्मेदारी

बसपा प्रमुख ने संगठन की दृष्टि से देश को छह सेक्टर में बांटते हुए हर एक में तीन से चार राज्यों को रखा है. सेक्टर के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर के कार्यों की समीक्षा का दायित्व पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद को सौंपा गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

मायावती ने अब अपने इस रिश्तेदार पर जताया भरोसा, सौंपी 4 राज्यों की कमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *