मिर्जापुर के स्कूल अचानक पहुंची डीएम, दो नपे, ये वीडियो आया सामने
Last Updated:
Mirzapur news hindi: अगर ऊपर के अधिकारी सही से अपना काम करें तो नीचे के बाकी के अधिकारी और कर्मचारी अपना काम सही से करेंगे. इसका ताजा उदाहरण….
निरीक्षण करती डीएम
मिर्जापुर: अभी तक आपने फिल्मों में देखा होगा कि डीएम कहीं जाते वक्त स्कूल पहुंच जाते हैं और निरीक्षण करते हैं. यूपी के मिर्जापुर जिले में भी डीएम अचानक से स्कूल निरीक्षण करने पहुंच गई. स्कूल में डीएम को देखकर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाने लगी. निरीक्षण के दौरान दो अनुदेशक गायब मिले. स्कूल में रख-रखाव भी खराब मिला. डीएम ने अनुदेशकों पर कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देशित किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों से किताब पढ़वाया. अचानक से डीएम के निरीक्षण का वीडियो वायरल होने पर तारीफ की जा रही है.
मिर्जापुर जिले की डीएम प्रियंका निरंजन सख्त अंदाज के लिए जानी जाती हैं. डीएम प्रियंका निरंजन औचक निरीक्षण करके व्यवस्थाओं को परखती हैं. बुधवार को डीएम प्रियंका निरंजन सोनभद्र के लिए निकली थी. इस दौरान डीएम मड़िहान में स्थित कंपोजिट विद्यालय में पहुंच गईं. अचानक से डीएम के पहुंचने से स्कूल में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान दो अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए. निरीक्षण के दौरान डीएम कक्षा में पहुंच गई और बच्चों से किताब पढ़वाने लगी. हालांकि, बच्चों ने बेहद आसानी से किताब पढ़ लिया. बच्चों से किताब पढ़वाने के बाद डीएम ने टॉफी भी दिया.
पठन-पाठन में न हो लापरवाही: डीएम
निरीक्षण के दौरान डीएम प्रियंका निरंजन ने अनुपस्थित दोनों अनुदेशकों के नवीनीकरण को रोक दिया है. सम्बद्ध किए गए एआरपी को वापस स्कूल आने के लिए निर्देशित किया. कक्षा में टूटे-फूटे कुर्सी और मेज के ठीक करने के लिए निर्देश दिए. डीएम ने कहा कि स्कूल में पठन-पाठन को बेहतर बनाएं रखें. प्रतिदिन अध्यापकों की मॉनिटरिंग की जाएगी. अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.
Mirzapur,Uttar Pradesh
March 05, 2025, 23:29 IST