‘मैं तो दरोगा हूं…’ वर्दी में SUV से जा रहा था युवक, पुलिस ने रुकवाई कार, तलाशी लेते ही मचा हड़कंप

0
‘मैं तो दरोगा हूं…’ वर्दी में SUV से जा रहा था युवक, पुलिस ने रुकवाई कार, तलाशी लेते ही मचा हड़कंप


Last Updated:

Bareilly News : बरेली जिला के थाना फरीदपुर इलाके का रहने वाला एक युवक पुलिस की दरोगा में एसयूवी से घूम रहा था. पुलिस ने शक हुआ तो उसकी कार को रुकवाया. युवक ने अपना नाम जितेंद्र सिंह बताया. पुलिस ने पूछा कि आपकी…और पढ़ें

बरेली जिले के थाना फरीदपुर इलाके में एसयूवी से घूम रहा फर्जी दरोगा गिरफ्तार..

रामविलास सक्सेना. बरेली. बरेली पुलिस ने एक फर्जी ठग दरोगा को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की. फर्जी दरोगा खाकी वर्दी पहनकर गाड़ी पर फ्लैशर लाइट और हूटर इस्तेमाल करके ठगी की वारदातों को अंजाम देता था. महिला आईपीएस अधिकारी ने पुलिसकर्मियों के साथ उसे दबोच लिया. शातिर ठग खाकी की आड़ में जर्मनी कनाडा ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर दर्जनों को लोगों को पंजाब में बैठे अपने एक साथी की मदद से करोड़ों का चूना लगा चुका है. फिलहाल पुलिस उसके साथी को तलाशने में जुटी है.

फर्जी दरोगा बरेली जिला के थाना फरीदपुर इलाके का रहने वाला जितेंद्र सिंह खैरा है. जितेंद्र सिंह फर्जी दरोगा बनकर गाड़ी में हूटर लगाकर पंजाब के रहने वाले अपने दोस्त गुरलाल सिंह को लेकर हनक के साथ रहता था. कदकाठी पर्सनालिटी से जितेंद्र सिंह असली सब इंस्पेक्टर को भी फेल कर रहा था. बरेली, खीरी और शाहजहांपुर सहित कई जिलों में भोले-भाले लोगों को कनाडा-जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर करोड़ों रुपया ठग चुका था. जितेंद्र सिंह फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनवाकर लोगों से विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपया लूट चुका है.

‘मेरे संबंध तो हैं मगर’ भाभी के साथ कमरे में था देवर, भीड़ ने कहा ‘शादी कर लो’, रोने लगा युवक, और फिर…

एक सप्ताह पहले महिला आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा को इसके बारे में शिकायत मिली. अंशिका वर्मा ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की तो सब हैरान रह गए. उन्होंने खुद अपने स्टाफ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर जितेंद्र सिंह के साथ पहले विदेश भेजने का बातचीत के जरिये नाटक किया. जब पूरी तरह से जितेंद्र सिंह ने सामने खड़े पुलिसकर्मियों को पहचाने बिना बातचीत कर ली और पैसा तय कर लिया, तब महिला आईपीएस अधिकारी पुलिस अधिकारी ने अपने साथी पुलिस कर्मियों की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया.

FD तुड़वाने बैंक पहुंचे रिटायर्ड डॉक्टर, वजह पूछी तो हो गए नाराज, बैंक मैनेजर ने बुला ली पुलिस, और फिर…

डिप्टी एसपी फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया, ‘आरोपी जितेंद्र सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी. पीड़ित ने बताया था कि थाना फरीदपुर इलाके के रहने वाले जितेंद्र सिंह खैरा ने खुद को यूपी पुलिस का अफसर बताते हुए उससे 20 लाख रुपये की ठगी की. विदेश भेजने के नाम पर पहले पैसे लिए. फिर उसके दस्तावेज रख लिए. धमकी दी. फरीदपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. थाने में टीम का गठन किया गया. आरोपी फर्जी वर्दी पहनकर लोगों को ठगता था.’

संदीप सिंह ने बताया, ‘आरोपी सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनता था. एसयूवी गाड़ी में घूमता था और लोगों को झांसे में लेता था. आरोपी की गाड़ी से जितेंद्र सिंह के नाम का फर्जी आई कार्ड मिला. आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह वर्दी का इस्तेमाल टोल बचाने के लिए किया जाता था. लोगों को ठगने के लिए भी करता था.’

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

हूटर बजाते निकली गाड़ी, पुलिस ने रुकवाई कार, तलाशी लेते ही मचा हड़कंप



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *