यूपी दिवस पर क्या-क्या होगा, तय हो गया पूरा कार्यक्रम, सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में दिया निर्देश

0
यूपी दिवस पर क्या-क्या होगा, तय हो गया पूरा कार्यक्रम, सीएम योगी ने समीक्षा बैठक में दिया निर्देश


Last Updated:

UP के सभी जिलों, देश के सभी राजभवनों, विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में भव्य UP दिवस का आयोजन होगा. लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर यूपी दिवस–2026 का मुख्य समारोह का आयोजन होगा. ‘विकसित यूपी–विकसित भारत’ थीम पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को नई ऊर्जा मिलेगी.

सीएम योगी फाइल फोटो.

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी दिवस-2026 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को समीक्षा बैठक की. इस दौरान सीएम योगी की इस बैठक में CS, DGP, ACS, प्रमुख सचिव गृह समेत कई अफसर मौजूद रहे. तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए. बैठक में सीएम योगी ने कहा कि UP दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास यात्रा और सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने का माध्यम बने. बता दें कि UP दिवस का आगामी 24 से 26 जनवरी को भव्य आयोजन होगा.

कई नाट्य मंचनों का होगा आयोजन
UP के सभी जिलों, देश के सभी राजभवनों, विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में भव्य UP दिवस का आयोजन होगा. लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर यूपी दिवस–2026 का मुख्य समारोह का आयोजन होगा. ‘विकसित यूपी–विकसित भारत’ थीम पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन को नई ऊर्जा मिलेगी. सीएम योगी ने कहा कि UP की ऐतिहासिक, वैचारिक विरासत को जनमानस से जोड़ने का कार्य होगा. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी, सरदार वल्लभभाई पटेल, वंदे मातरम्-आनंद मठ और पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होल्कर से जुड़े नाट्य मंचनों का आयोजन होगा.

देश-विदेश में बसे यूपी के लोगों से होगा संवाद
भारतेंदु नाट्य अकादमी वंदे मातरम् रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आनंद मठ आधारित विशेष प्रस्तुतियां प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त रूप देंगी. UP दिवस–2026 के अवसर पर देश-विदेश में बसे प्रवासी उत्तर प्रदेशवासियों से संवाद स्थापित किया जाए. सीएम योगी ने कहा कि राजभवनों व दूतावासों में मंत्रियों की उपस्थिति में आयोजन होना चाहिए.

सीएम योगी ने यूपी गौरव से इन लोगों को सम्मानित करने को कहा
सीएम योगी ने यह भी कहा कि जिला स्तर पर उद्यमी, किसान, खिलाड़ी, वैज्ञानिक, महिलाएं एवं उत्कृष्ट नागरिक ‘यूपी गौरव’ सहित विभिन्न सम्मानों से सम्मानित हों. इसके अलावा उन्होंने कहा कि UP दिवस–2026 को जनउत्सव का स्वरूप देते हुए सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित हों. नाट्य मंचन, लोक-संगीत, ओडीओपी, ओपन माइक, नुक्कड़ नाटक और आधुनिक तकनीक आधारित 3-D, VR, 360° टूर व लघु फिल्में, क्विज प्रतियोगिताएं और छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन होगा.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

homeuttar-pradesh

यूपी दिवस पर क्या-क्या होगा, तय हो गया कार्यक्रम, सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *