यूपी पुलिस का एक्शन जारी, प्रयागराज से गोंडा तक मुठभेड़, कई बदमाश गिरफ्तार

0
यूपी पुलिस का एक्शन जारी, प्रयागराज से गोंडा तक मुठभेड़, कई बदमाश गिरफ्तार


Last Updated:

UP Police Encounter : उत्तर प्रदेश में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत प्रयागराज, उन्नाव और गोंडा में पुलिस ने कई कुख्यात अपराधी पकड़े गए. जिनसे नकदी, ज्वेलरी और हथियार बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ में बदमाश घायल हुए हैं.

यूपी पुलिस. (एआई तस्वीर)
UP Police Encounter : उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का अभियान “ऑपरेशन लंगड़ा” लगातार जारी है. इस अभियान के तहत प्रदेशभर में चेन स्नैचर, लुटेरों और शातिर बदमाशों लगातार धरपकड़ की जा रही है. बीते 24 घंटों में प्रयागराज, उन्नाव और गोंडा में पुलिस की कार्रवाई में कई कुख्यात अपराधी पकड़े गए हैं. इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ों में कुछ बदमाश घायल हुए, जबकि पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नकदी, ज्वेलरी, अवैध हथियार और लूटी गई संपत्ति बरामद की है.

प्रयागराज के यमुनानगर जोन में देर रात नैनी थाना पुलिस और एसओजी टीम की शातिर चेन स्नेचरों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में पुलिस की संयुक्त टीम ने दो चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है.

वहीं उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान 50-50 हजार के इनामी लुटेरों से मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दोनों आरोपी लुटेरे के पैर में गोली लगी. पुलिस ने आरोपियों के पास से बीते दिनों गंगाघाट में महिलाओं को बंधक बनाकर की गई लूट के 7 लाख रुपए कैश, 2 लाख की ज्वेलरी, लूटा गया लाइसेंसी रिवॉल्वर, तमंचा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है.

गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटी तिराहे के पास पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े. पुलिस मुठभेड़ में अंकित सिंह नामक बदमाश के पैर में गोली लगी. दरअसल कर्नलगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले दो बदमाश अंकित सिंह और शिवम यादव नवाबगंज थाना क्षेत्र में किसी बाइक छिनैती और लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

बतादें कि योगी सरकार के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का मकसद अपराध पर अंकुश लगाना और महिलाओं व आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है. पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि लूटपाट और चेन स्नैचिंग जैसे अपराधों पर पूरी तरह नकेल कसी जा सके.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समे… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी पुलिस का एक्शन जारी, प्रयागराज से गोंडा तक मुठभेड़, कई बदमाश गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *