यूपी बोर्ड एग्जाम टिप्स: मुख्य परीक्षाओं की तरह ही जरूरी है प्रैक्टिकल एग्जाम, यहां जानिए किन बातों का रखें ध्यान
Last Updated:
यूपी बोर्ड से संबंधित स्टूडेंट प्रयोगात्मक परीक्षा में भी विशेष तौर पर ध्यान रखें। क्योंकि यह परीक्षाएं भी डिवीजन बनाने में काफी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं. ऐसे में सावधानी के साथ फाइल बनाएं और प्रैक्टिकल पर विशेष फोकस रखें.
मेरठ: माध्यमिक शिक्षा परिषद अर्थात यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का भंवर फरवरी माह में शुरू होगा. यूपी बोर्ड परीक्षाओं से पहले ही प्रैक्टिकल भी आयोजित कराए जाएंगे. जिसको लेकर विभिन्न स्कूलों में अब तैयारी भी शुरू हो गई. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल-18 की टीम द्वारा इस्माइल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर मृदुला शर्मा से खास बातचीत की गई. जिन्होंने प्रैक्टिकल को लेकर युवाओं को विभिन्न टिप्स दिए.
इन बातों का रखिए विशेष ध्यान
प्रिंसिपल डॉक्टर मृदुला शर्मा ने लोकल -18 की टीम से खास बातचीत करते हुए बताया कि परीक्षाओं की तरह ही प्रैक्टिकल भी छात्र-छात्राओं के जीवन में काफी उपयोगी होते हैं. क्योंकि उनके द्वारा जो सीख गया है. वह प्रैक्टिकल के माध्यम से उस क्षेत्र में सार्थक भूमिका निभा सकते हैं. इसलिए छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल के समय अपनी जो भी फाइल तैयार कर रहे हैं. उन्हें बनाते हुए बेहद सावधानी बरते. फाइल में व्हाइटनर का उपयोग बिलकुल भी ना करें. जिन शब्दों का वर्णन कर रहे हैं उन्हें अच्छी तरीके से प्रस्तुत करें. इसी के साथ ही वह फाइल सुंदर बनाएं.
अपनी फाइल पर रखें विशेष फोकस
उन्होंने बताया कि वैसे तो सभी छात्र छात्राएं अपनी फाइलों पर विशेष तौर पर फोकस रखते हैं, लेकिन अगर किसी के मन में भी है आशंका है कि वह किसी दूसरे से फाइल लेकर उसकी तरह अपनी फाइल को बनाए, तो ऐसे छात्र- छात्राएं विशेष तौर पर सावधानी रखे, क्योंकि प्रत्येक छात्र-छात्रा का सपना होता है कि उसके नंबर सबसे अच्छे आए. यह तभी संभव है जब आप खुद से अपने विवेक अनुसार अपनी प्रयोगात्मक परीक्षाओं की फाइल तैयार करेंगे. इसी के साथ ही टीचरों द्वारा जो भी आपको अब तक अध्ययन कराया गया है. प्रैक्टिकल के माध्यम से आप उसका भी आंकलन जरूर करें. क्योंकि किताबी शिक्षा के साथ-साथ प्रेक्टिकल जीवन के लिए काफी अहम है.
मुख्य परीक्षाओं की भी करें तैयारी
उन्होंने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं के साथी छात्र-छात्राएं मुख्य परीक्षाओं की तैयारी भी अच्छे से करें. सभी अनसोल्वड पेपर को निर्धारित समय अवधि में लिखने का प्रयास करते रहे, उससे उनकी गति में विस्तार होगा.
बताते चलें कि अगर आप सभी विभिन्न टिप्स को फॉलो करेंगे, तो निश्चित तौर पर बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ प्रयोगात्मक परीक्षाओं में भी अच्छे नंबर आएंगे जिससे कि आपकी डिवीजन भी बेहतर होगी और आपको इंटर के बाद बढिया कॉलेज में ग्रेजुएशन के लिए एडमिशन का अवसर मिल पाएगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें