यूपी में SIR वोटर लिस्‍ट से 3.62 पात्र लोग बाहर, जानिए कैसे चला पता

0
यूपी में SIR वोटर लिस्‍ट से 3.62 पात्र लोग बाहर, जानिए कैसे चला पता


Last Updated:

UP SIR Draft Voter List: उत्तर प्रदेश में अभी भी 3.62 करोड़ पात्र लोगों का नाम SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से गायब है. चुनाव आयोग ने बताया कि केंद्रीय परिवार कल्याण विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2026 में यूपी में 16 करोड़ 16 लाख 85 हजार लोग वोटर बनने के योग्य होंगे. SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 12 करोड़ 55 लाख मतदाता ही शामिल हैं. लिहाजा अभी भी 3.62 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है. अब चुनाव आयोग ने अगले एक महीने में एक करोड़ नए मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा है.

ख़बरें फटाफट

उत्तर प्रदेश में 3.62 करोड़ पात्र लोग अभी भी वोटर नहीं
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे हैं. लेकिन चुनाव आयोग के मुताबिक अभी भी 3.62 करोड़ पात्र वोटर हैं, जो मतदाता नहीं बन पाए हैं. आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जनसंख्या संबंधी रिपोर्ट के आधार पर यह बात कही है. अब चुनाव आयोग ने 6 फ़रवरी तक एक नए करोड़ मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा है. इतना ही नहीं इसके लिए चुनाव आयोग ने सभी पॉलिटिकल पार्टीज से इसके लिए सहयोग की भी अपील की है.

2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया था कि 2026 तक उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष या उससे अधिक के 16 करोड़ 16 लाख 85 हजार लोग होंगे, जो वोटर बनने के योग्य हैं. 6 जनवरी को पूरी हुई SIR प्रक्रिया के तहत जारी ड्राफ्ट लिस्ट में यूपी में 12 करोड़ 55 लाख वोटर शामिल हैं. केंद्रीय रिपोर्ट के मुताबिक अभी भी 3.62 करोड़ ऐसे पात्र लोग हैं, जिनका नाम मतदाता लिस्ट में नहीं है.

एक करोड़ नए वोटर बनाने का लक्ष्य

इसी रिपोर्ट के आधार पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणदीप रिणवा ने बताया कि अगले एक महीने में फॉर्म 6 के जरिए एक करोड़ नए वोटर जुड़वाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सभी राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील की गई है. उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जिनके नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है वे फॉर्म 6 भरकर 6 फ़रवरी तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं. 6 फ़रवरी तक फॉर्म-6 भरने वाले लोगों का नाम 6 मार्च को आने वाली फाइनल वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

यूपी में SIR वोटर लिस्‍ट से 3.62 पात्र लोग बाहर, जानिए कैसे चला पता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *