लालच में आकर कहीं भी दे देते हैं अपना आधार और पैन कार्ड, तो भारी पड़ सकती है आपकी ये गलती..जानिए इसके नुकसान

0
लालच में आकर कहीं भी दे देते हैं अपना आधार और पैन कार्ड, तो भारी पड़ सकती है आपकी ये गलती..जानिए इसके नुकसान


बरेली: अगर आप लोगों से भी कोई आपका पैन कार्ड या आधार कार्ड मांगता है, तो हो जाएं सावधान नहीं तो आपके साथ भी हो सकता है करोड़ों रुपए का फ्रॉड. दरअसल, बरेली से एक मामला प्रकाश में तब आया जब बरेली में फर्जी दस्तावेजों के जरिए धोखाधड़ी और हवाला नेटवर्क का एक बड़ा मामला हाल ही में (जनवरी 2026) सामने आया है, जिसका खुलासा बरेली की SP (South) अंशिका वर्मा ने किया है. यह मामला मुख्य रूप से हवाला और GST धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें लगभग 30 करोड़ रुपये के अवैध वित्तीय लेनदेन का खुलासा हुआ है.

लालच देकर फंसाते हैं जाल में

जालसाज गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों जैसे दैनिक वेतन भोगी और छोटे व्यापारी को व्यापार बढ़ाने या एक्सपोर्ट मार्केट में एंट्री दिलाने का लालच देते हैं और फिर उनके सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज उनसे प्राप्त कर, फर्जी कंपनियाँ और खाते उनसे आधार और पैन कार्ड लेकर उनके नाम पर फर्जी ‘शैल कंपनियाँ’ (जैसे सत्य साहब ट्रेडर्स, महावीर ट्रेडिंग कंपनी) और “म्यूल अकाउंट्स खोलते हैं. इन खातों का उपयोग काले धन को घुमाने और GST चोरी के लिए फर्जी बिल जारी करने में किया गया.

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बरेली SP साउथ अंशिका वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, शाहिद अहमद और अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है. तत्पश्चात पूछने पर उन्हें पूरे मामले का खुलासा किया और अब इस पूरे मामले की चर्चा पूरे जिले में हो रही है.

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि भुता थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी “शब्बू” ने थाने में शिकायत की थी कि उसके गांव के शाहिद और बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कांकर टोला सुनारों वाली गली निवासी अमित गुप्ता ने उसके नाम पर बैंक खाते खुलवाए हैं. जांच में पता चला कि एचडीएफसी व पंजाब एंड सिंध बैंक में सेल कंपनियों के नाम से म्यूल अकाउंट खुलवाए गए हैं. म्यूल अकाउंट ऐसा बैंक खाता होता है, जिसके बारे में उस व्यक्ति को नहीं पता होता कि उसके नाम से बैंक में खाता चल रहा है और उससे लेनदेन हो रहा है.

क्या हो सकते हैं खतरे

*आपके पैन कार्ड का दुरुपयोग कर ऑनलाइन ऐप के जरिए लोन ले लिया जाता है, जिसका भुगतान न होने पर आपकी क्रेडिट रेटिंग (CIBIL) खराब हो जाती है.

*केवल आधार नंबर और क्लोन किए गए फिंगरप्रिंट का उपयोग करके आपके बैंक खाते से बिना OTP के पैसे निकाले जा सकते हैं.

*फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों का लेनदेन दिखाया जाता है, जिससे सरकार को टैक्स का नुकसान होता है और बाद में आयकर विभाग के नोटिस वास्तविक आधार धारक के पास पहुंचते हैं.

*विदेशों से या अवैध स्रोतों से आया पैसा आपके खाते में डालकर तुरंत निकाल लिया जाता है. यह राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग के दायरे में आता है.

*जालसाज आपके आधार और पैन का उपयोग करके बैंक खाता खोलते हैं और उसमें साइबर फ्रॉड या अपराध का पैसा जमा करते हैं. पुलिस रिकॉर्ड में आप अपराधी बन जाते हैं, क्योंकि खाता आपके नाम पर होता है.

बचाव के उपाय

कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को अपना आधार या पैन कार्ड न दें.

समय-समय पर अपना AIS (Annual Information Statement) और 26AS फॉर्म चेक करें, ताकि अज्ञात लेनदेन का पता चल सके.

UIDAI पोर्टल या mAadhaar ऐप के जरिए अपना बायोमेट्रिक्स (Biometrics) लॉक करके रखें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *