लोहे की अंगूठी किस उंगली में पहनें, क्या होता है फायदा? यहां जानें धारण करने की पूरी प्रक्रिया

0
लोहे की अंगूठी किस उंगली में पहनें, क्या होता है फायदा? यहां जानें धारण करने की पूरी प्रक्रिया


Last Updated:

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग अपने हाथों की उंगलियों में तरह-तरह के अंगूठी धारण करते हैं, जिसमें से लोग लोहे की अंगूठी भी धारण करते हैं. मान्यता है कि हर धातु या रत्न की अंगूठी का संबंध किसी न किसी ग्रह और देवी-देवता से होता है. आइए जानते हैं कि लोहे की अंगूठी क्यों पहननी चाहिए और किस उंगली में पहनने से इसका लाभ मिलता है.

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, किसी भी धातु और रत्न की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति को कई तरह का लाभ भी मिलता है. अगर व्यक्ति नियम का पालन करते हुए अंगूठी धारण करता है तो उसके जीवन में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलते हैं, क्योंकि धातु और रत्न का संबंध देवी-देवता और सभी ग्रह से होता है.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार, लोहे का संबंध भगवान शनि देव से है. धार्मिक मान्यता है कि शनि देव लोहे में वास करते हैं. इसलिए शनि को प्रसन्न करने के लिए लोग अपने हाथों में लोहे की अंगूठी धारण करते हैं. कहा जाता है कि लोहे की अंगूठी धारण करने से शनि की साढ़े साती के प्रभाव से भी मुक्ति पाया जाता है. 

ayodhya

अगर आप हाथों में लोहे की अंगूठी धारण करते हैं तो इससे शनि के साथ-साथ राहु और केतु के दुष्प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है. जिन लोगों की कुंडली में शनि की साढ़े साती चल रही हो तो उन्हें लोहे की अंगूठी धारण करनी चाहिए. ऐसे में लोहे की अंगूठी दाएं हाथ की बीच वाली उंगली में ही धारण करना शुभ माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ayodhya

इसके अलावा, अगर किसी जातक की कुंडली में राहु और बुद्ध की स्थिति अशुभ है तो उन्हें भी दाहिने हाथ की बीच वाली अंगुली में लोहे की अंगूठी धारण करनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि कुंडली में राहु और बुद्ध के साथ शनि की स्थिति भी मजबूत होगी.

ayodhya

लोहे की अनूठी धारण करने से पहले ज्योतिष परामर्श लेना चाहिए यानी लोहे की अंगूठी हमेशा शनिवार को शाम के समय ही धारण करना चाहिए. अंगूठी धारण करते समय भगवान शनि के बीज मंत्र का जाप भी करना चाहिए.

ayodhya

अगर आप शनिवार के दिन अंगूठी धारण कर रहे हैं तो शनिवार के साथ-साथ रोहिणी पुष्प अनुराधा और उत्तर भद्रा नक्षत्र में अंगूठी धारण करने से कई तरह शुभ फल की प्राप्ति भी होती है. साथ ही नजर दोष से भी मुक्ति मिलती है .

ayodhya

पंडित जी के अनुसार, इतना ही नहीं, कुंडली में शनि की स्थिति होने और बुध, शुक्र अथवा सूर्य के एक साथ होने पर लोहे की अंगूठी नहीं धारण किया जाता है. यह काफी नुकसानदायक भी माना जाता है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति को चांदी की अंगूठी धारण करना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

लोहे की अंगूठी किस उंगली में पहनें, क्या सच में मिटता है शनि दोष?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों