शादियों में शूट-बूट पहनकर बजाते थे बैंड-बाजा, मौका मिलते ही करते थे ये काम

0
शादियों में शूट-बूट पहनकर बजाते थे बैंड-बाजा, मौका मिलते ही करते थे ये काम


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Amethi News: अमेठी में पुलिस ने 7 बाइक चोरों को गिरफ्तार कर 22 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. चोरों को गौरीगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने पकड़ा. पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है.

Amethi Bike Lifter Gang: अमेठी में 7 बाइक चोर गैंग के सदस्य गिरफ्तार

हाइलाइट्स

  • अमेठी में 7 बाइक चोर गिरफ्तार किए गए.
  • पुलिस ने 22 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं.
  • गौरीगंज पुलिस और एसओजी टीम को 25 हजार का इनाम मिला.

अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस ने 7 बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. इन चोरों के पास से 22 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं. गौरीगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार देर रात इन चोरों को पकड़ा. चोरी की मोटरसाइकिलें एक बंद फैक्ट्री में छुपाई गई थीं. गिरफ्तार किए गए सभी चोर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं. अमेठी पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है.

गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया चौराहे के पास रविवार देर रात एसओजी टीम प्रभारी अनूप सिंह और गौरीगंज कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 4 व्यक्ति आते दिखाई दिए. पुलिस ने उन्हें रोककर गाड़ी के कागज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके. सख्ती से पूछताछ करने पर चोरों ने बताया कि बेलखोर रोड पर बंद एक फैक्ट्री में चोरी की अन्य 19 मोटरसाइकिलें छुपाई गई हैं, जहां उनके चार अन्य साथी भी मौजूद हैं. पुलिस ने मौके पर जाकर सभी चोरों को गिरफ्तार कर फैक्ट्री से 19 मोटरसाइकिलें बरामद कीं.

इन्हें किया गिरफ्तार
गिरफ्तार चोरों में जुनैद, अरमान, हैदरगढ़ का मुशर्रफ अली उर्फ ननकू, मोइन खान, सुरजीत कुमार और मोहम्मद पट्टन शामिल हैं. पुलिस ने सभी चोरों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. ये सभी चोर शातिर हैं और एक गैंग बनाकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. वे चोरी की गाड़ियों को सुनसान इलाकों में छुपाकर रखते थे और नंबर प्लेट और चेचिस बदलकर बेचते थे.

पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम
अमेठी पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में कुछ शादी में बैंड बजाने का काम करते थे और एक चोर कबाड़ी का काम करता था. ये सभी चोर गैंग बनाकर अलग-अलग जनपदों में रेकी कर मोटरसाइकिलें चुराते थे और उन्हें बेचते थे. चोरी की गई मोटरसाइकिलें वे अपने बेडरूम में छुपाकर रखते थे. गौरीगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है.

homeuttar-pradesh

शादियों में शूट-बूट पहनकर बजाते थे बैंड-बाजा, मौका मिलते ही करते थे ये काम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *